प्रेरणादायी: सड़क हादसे में पति के घायल होने के बाद पत्नी ने शुरू किया ऐलोवेरा का बिजनेस
झुंझुनूं। झुंझुनूं जिले के चिड़ावा कस्बे में एक महिला दूसरी महिलाओं के लिए भी प्ररेणा बनी हुई है। पति सड़क हादसे में घायल होने के बाद खुद ने घर की कमान संभाली। ये हैं संतोष सैनी जिन्हें अब बिजनेस वूमन के रूप में भी जाना जाता है। इनके चिड़ावा के औद्योगिक क्षेत्र में ऐलोवेरा का प्रोसेसिंग यूनिट है।

इनमें ये खुद एकेली महिला हैं और 15 से 20 का पुरूष स्टॉफ है। बता दें कि कृषि विज्ञान केंद्र आबूसर से 2006-07 में संतोष सैनी ने प्रशिक्षण लिया। पहले फार्मिंग का काम किया, लेकिन इतनी सफलता नहीं मिली तो फिर प्रोसेसिंग यूनिट लगाकर प्रोडेक्ट बाजार में उतार दिए। आज इनके प्रोडेक्ट बाजार में जगह भी बना रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications