Success Story: बेटी पारुल धायल नेवी में सब लेफ्टिनेंट बनी तो सैल्‍यूट के बाद भर आई इंस्‍पेक्‍टर मां की आंखें

राजस्‍थान के सीकर की बेटी पारुल धायल ने कमाल कर दिखाया है। मां और नाना से प्रेरित होकर भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट बनने में सफलता हासिल की है। केरल में भारतीय नौसेना अकादमी में पासिंग आउट परेड को पारुल ने प्लाटून कमांडर के रूप में लीड किया है।

सब लेफ्टिनेंट पद पर कमीशन मिलने के बाद पारुल धायल को एयर ट्रेफिक कंट्रोल में एटीसी कैडर नियुक्त किया है। पासिंग आउट परेड में बेटी की कामयाबी पर मां सरोज धायल का उत्‍साह देखते ही बना। उन्‍होंने बेटी को सैल्‍यूट किया तो आंखों से खुशी के आंसू बह निकले।

Rajasthan News Success Story

बता दें कि पारुल धायल मूल रूप से सीकर जिले की रहने वाली है। वर्तमान में इनका परिवार जयपुर के मानसरोवर में रहता है। मां सरोज धायल राजस्‍थान पुलिस में इंस्‍पेक्‍टर केरल में भारतीय नौसेना अकादमी में शनिवार को हुई पासिंग आउट परेड में पारुल को अपनी प्लाटून को कमांड करने का भी अवसर मिला।

मीडिया से बातचीत में पारुल धायल ने बताया कि बचपन से उसका सपना आर्मी में जाने का था। नाना भी फौजी रहे। रिटायर हो गए। उनसे प्रेरित होकर पारुल ने भी खाकी वर्दी चुनी। मां सरोज धायल राजस्‍थान पुलिस में इंस्‍पेक्‍टर है। वर्तमान में राजस्‍थान पुलिस मुख्‍यालय में पोस्‍टेड है।

फौजी बनने का ख्‍वाब पूरा करने के लिए पारुल ने स्कूल और कॉलेज में NCC ज्वाइन किया। साल 2021 में RDC कैंप में हिस्सा लेकर दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर राजपथ पर आयोजित परेड में हिस्सा भी लिया। पारुल ने बी-टेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग से अपनी पढाई पूरी की।

बता दें कि पारुल धायल ने केरल में भारतीय नौसेना अकादमी में ट्रेनिंग के दौरान पिछले दो टर्म में लगातार क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल हासिल किया। वहीं, एडीसी और वालीबॉल टीम में नौसेना अकादमी का नेतृत्व किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+