सिपाही को व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील वीडियो डालना पड़ा महंगा, एसपी ने किया लाइन हाजिर

अलवर। राजस्थान के अलवर में एक सिपाही को व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील वीडियो डालना महंगा पड़ गया। जिला पुलिस कप्तान ने सिपाही को लाइन हाजिर करने के आदेश दिए हैं। इस कार्रवाई के बाद हर कोई सकते में है। अलवर के मांढन थाने के सिपाही मुकेश यादव ने बीती रात अलवर पुलिस के व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील वीडियो डाल दिया था।

sp took action against constable who put obscene video into whatsapp group

इसकी जानकारी मिलते ही जिला पुलिस कप्तान राजेन्द्र सिंह ने सिपाही मुकेश यादव को तुरंत लाइन हाजिर कर दिया। फिलहाल उसके खिलाफ किसी तरह का कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि ग्रुप में कई महिला पुलिस अधिकारी व जवान भी मौजूद हैं। विडियो डलने के बाद कई तो ग्रुप से रिमूव तक हो गए।

जिला पुलिस कप्तान राजेन्द्र सिंह काफी सख्त हैं। उन्हें किसी भी तरह की अनियमितता कतई पसंद नहीं। पूर्व में अजमेर और झालावाड़ के पुलिस कप्तान रहते हुए उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए पुलिस को हाईटैक किया था साथ ही इस तरह का कुछ नहीं हो इसके लिए भी पूरी तरह से पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया था।

ये भी पढ़ें- यूपी: रोते हुए बाप की फरियाद 'नहीं चाहिए कोई मुआवजा, बस जापान से मेरे बेटे की लाश ला दो'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+