मामूली बात पर बेटे ने पिता की कनपटी पर जोर से मारा थप्पड़, मौके पर ही हो गई मौत
डूंगरपुर, 4 नवंबर। राजस्थान के डूंगरपुर में मामूली बात पर एक बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी। खास बात है कि पिता ने घरेलू विवाद में अपने पिता के इतना जोर से थप्पड़ मारा कि मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात डूंगरपुर जिले के रामसागड़ा पुलिस थाना इलाके के पांच महूड़ी में हुई है। हत्या के बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बेटे से पूछताछ के बाद पुलिस ने मामले में खुलासा किया है. बताया जा रहा है कि घरेलू विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया है। पांच महूडी निवासी 60 वर्षीय पूंजा कटारा और बेटे प्रकाश कटारा के बीच घरेलू काम को लेकर बीते बुधवार को विवाद हो गया था।
विवाद इतना बढ़ा कि दोनों के बीच मारपीट की नौबत आ गई। बेटे ने अपने पिता को जोरदार थप्पड़ सिर के पास मार दिया। थप्पड़ की चोट इतनी तेज थी कि बुजुर्ग बेहोश हो गया। इसके बाद उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि थप्पड़ मारने से पहले आरोपी बेटे ने अपने पिता पूंजा कटारा के साथ जमकर मारपीट की। इससे पूंजा मौके पर ही ढेर हो गया और उसकी मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications