बेटे ने मां के साथ पार की हैवानियत की सारी हदें, हत्या कर शव बैड के बॉक्स में छिपाया
बेटे ने मां की हत्या कर शव बैड के बॉक्स में छिपाया
श्रीगंगानगर। राजस्थान के चूनावढ़ में एक बेटे ने मां के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। नशे के लिए रुपए देने से मना करने पर बेटे ने फूंकनी से सिर में वार कर मां की हत्या कर दी। इसके बाद मां के शव को पलंग के बॉक्स में छिपाया।

जानकारी के अनुसार चूनावढ़ के वार्ड तीन में गुरुवार को बेटे कृष्णलाल ने मां बिंद्र कौर से नशे के लिए पैसे मांगे थे। मना करने पर कृष्णलाल ने आवेश में आकर अपनी मां को रसोई में ले गया और वहां पड़ी फूंकनी से सिर में कई वार किए। गंभीर चोटें लगने के कारण बिंद्र कौर की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने शव को घर में पड़े बैड के बॉक्स में छिपा दिया और घर में चुपचाप बैठा रहा।
दोपहर बाद कृष्णलाल का पिता रामप्रकाश घर पहुंचा तो उसने अपनी पत्नी बिंद्र कौर के बारे में पूछा। पहले तो आरोपी आनाकानी करने लगा। रामप्रकाश ने जब रसोई में जाकर देखा तो वहां बाल और खून के धब्बे देखकर उसको शक हुआ। उसने सख्ती से पूछा तो कृष्णलाल ने पिता को बताया कि मैंने मां की हत्या कर दी है। रामप्रकाश की सूचना पर चूनावढ़ एसएचओ परमेश्वरलाल सुथार पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को राउंडअप कर लिया। इसके बाद रात करीब 11 बजे सीओ ताराराम मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मौका-मुआयना कर शव को श्रीगंगानगर मोर्चरी में पहुंचाया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।


Click it and Unblock the Notifications
