सीकर में बेटे ने मां को रिटायरमेंट पर तोहफे में दिया चांद-मंगल पर प्लॉट व थार गाड़ी, हेलिकॉप्टर की सैर भी करवाई

सीकर, 14 जुलाई। अपने माता-पिता के लिए कोई ना कोई दिन यागदार बनाने के लिए बेटा-बेटी कुछ भी कर गुजरते हैं। ​कुछ ऐसा ही राजस्थान के सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ उपखंड के गांव घस्सू में देखने को मिला है। यहां पर बेटे ने अपने माता-पिता के रिटायरमेंट पर उन्हें तोहफे में चांद-मंगल ग्रह पर भूखंड व थार गाड़ी दी है।

पुष्पवर्षा ने जीता ग्रामीणों का दिल

पुष्पवर्षा ने जीता ग्रामीणों का दिल

इसके साथ ही बेटे ने माता-पिता को हेलिकॉप्टर में सैर भी करवाई। सरकारी टीचर पद से रिटायर हुए माता-पिता को गुरु पूर्णिमा पर मिले तोहफों की पूरे गांव में चर्चा हो रही है। साथ ही हेलिकॉप्टर से गांव पर की गई पुष्प वर्षा ने भी ग्रामीणों का दिल जीत लिया।

 पहले पिता फिर मां का रिटायरमेंट

पहले पिता फिर मां का रिटायरमेंट

अरविंद कुमार भास्कर ने बताया कि 33 साल की नौकरी के बाद मां बिमला देवी गांव घस्सू के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से वरिष्ठ अध्यापिका पद से 30 जून को रिटायर हुई हैं। इनसे पहले पिता सुल्तान सिंह 31 दिसम्बर 2021 को गांव दंतुजला के सरकारी स्कूल से वरिष्ठ अध्यापक पद से रिटायर हुए। अब गुरु पूर्णिमा पर बेटे की ओर से दोनों को एक साथ रिटायरमेंट पार्टी दी गई है।

दिल्ली से मंगवाया हेलिकॉप्टर

दिल्ली से मंगवाया हेलिकॉप्टर

29 वर्षीय बेटे अरविंद भास्कर ने लाखों खर्च कर दिल्ली से हेलिकॉप्टर बुलवाया। अपने खेत में हेलीपैड तैयार करवाया। वहां से माता-पिता को हेलिकॉप्टर में बैठाकर दोनों के स्कूल और पूरे गांव के ऊपर की सैर करवाई। मां को थार गाड़ी और मेटावर्स के जरिए चांद व मंगल पर खरीदे प्लॉट के दस्तावेज दिए।

बेटे ने खुद के पैसे से खरीदा तोहफा

बेटे ने खुद के पैसे से खरीदा तोहफा

बता दें कि अरविंद ने 2015 में इंजीनियरिंग पास करने के बाद 5 साल खुद की IT कंपनी चलाई थी। उस दौरान हुई इनकम से मां के लिए गिफ्ट खरीदा है। उसके बाद अरविंद ने पायलट की ट्रेनिंग लेने का मन बनाया। अरविंद ने UP के अलीगढ़ में एडमिशन लिया। फिलहाल वह पॉयनियर एविएशन इंस्टीट्यूट में 2020 से पायलट ट्रेनिंग/कोर्स कर रहा है। अभी 10 माह की ट्रेनिंग बाकी है।

मां हो गईंं भावुक

मां हो गईंं भावुक

रिटायर्ड मम्मी-पापा के साथ बेटी अमिता को हेलिकॉप्टर से जॉय राइडिंग की। गांव में पहली बार हेलिकॉप्टर आया तो लोगों ने सेल्फी लेने की होड़ मच गई। बिमला देवी, सुल्हान सिंह और अमिता के चेहरे पर भी खुशी देखते ही बनी। बेटे से मिले सरप्राइज पर मां विमला देवी भावुक हो गईं। उन्होंने बताया कि हेलिकॉप्टर राइड, गिफ्ट में थार गाड़ी, मंगल और चांद पर जमीन सब कुछ सरप्राइज है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+