मां की अंत्येष्टि की तैयारियों के बीच बेटे की भी मौत, खाली सिलेंडर से ही लगा दिया था ऑक्सीजन मास्क
दौसा, 25 मई। कोरोना महामारी में कई परिवारों पर दुखों का पहाड़ एक साथ टूट रहा है। ऐसा ही राजस्थान के दौसा जिले की हापावास ग्राम पंचायत के गांव बंदड़ी के मीणा परिवार के साथ हुआ है।
जानकारी के अनुसार गांव बंदड़ी की गोरादेवी की मौत हो गई थी। परिजन उनकी अंत्येष्टि की तैयारियों में जुटे हुए थे। इस बीच खबर मिली कि गोरादेवी के बेटे 50 वर्षीय शिवराम मीणा की भी मौत हो गई।
परिजनों का आरोप है कि शिवराम मीणा का उपचार चल रहा था। तब उनका ऑक्सीजन लेवल काफी तेजी से नीचे गिर रहा था। बार-बार गुहार लगाने पर चिकित्साकर्मियों ने खाली सिलेंडर में ही ऑक्सीजन मास्क लगा दिया, जिससे शिवराम मीणा का दम घुट गया और उनकी मौत हो गई।
अनामिका मीणा व अंजलि मीणा : 2 सगी बहनें IAS बनने के बाद पहली बार घर पहुंचीं तो DJ पर नाचा पूरा गांव
इधर, राजस्थान के ही अलवर जिले के गांव विलासपुर में दो सगे भाइयों की महज आधे घंटे के अंतराल में मौत हो गई। दोनों कोरोना पॉजिटिव थे। 42 वर्षीय हरनेक सिंह और उनके भाई 37 वर्षीय सुबेक सिंह दिल्ली गुरुग्राम में वेब डिजाइनर का काम करते थे। इन दिनों कोरोना महामारी के चलते वर्क फ्रॉम कर रहे थे।