सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दीपा साहू को क्यों डंसा नागिन ने, क्या रील से नाराज हुए महादेव ?
Rajasthan News: राजस्थान में एक युवती ने सावन को लेकर सोशल मीडिया पर एक रील क्या बनाई, किसी को अंदाजा भी नहीं था उस रील से महादेव शंकर इतना नाराज होंगे उसकी जान ले लेंगे।
अब यह अफवाह है या अंधविश्वास लेकिन इस पूरे हादसे को लेकर लोग कुछ इस तरह के ही कयास सोशल मीडिया पर साझा कर रहे है।
देश में सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर इन दिनों रील (शॉर्ट्स वीडियो) बनाने का युवाओं में क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। लेकिन यहीं क्रेज उनकी जान का दुश्मन भी बन गया है।

घर की छत से लेकर हाइवे और शहर की सड़कों पर इन शॉर्ट्स वीडियो के बनाने के चक्कर में लगातार हादसों का सिलसिला चल पड़ा है।
ताजा मामला राजस्थान के टोंक जिले का है। जहां दूनी तहसील के घाड़ कस्बे की निवासी दीपा साहू सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर रील बनाती थी लेकिन जैसे ही उसे महादेव शंकर के पवित्र महीने सावन को लेकर एक शॉर्ट वीडियो बनाकर पोस्ट किया तो दूसरे ही दिन नागिन ने उसे डंस लिया और उसकी मौत हो गई।
एक रील और महादेव हुए नाराज ! pic.twitter.com/GIp4UkKk8B
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) July 22, 2024
इंस्टाग्राम पर रील बना कर लोगों हंसाने वाली दूनी तहसील क्षेत्र के घाड़ कस्बे की युवती दीपा साहू अब इस दुनियां में नहीं रही। उसकी शनिवार को सर्पदंश से मौत हो गई। उसी के साथ परिवार में कोहराम मच गया तो उसके फॉलोवर्स भी मायूस हो गए है। उनके लिए अब उसकी यादें ही शेष रह गई है। अब उसकी नई रील इंस्टाग्राम पर नजर नहीं आएगी ।
उधर 19 वर्षीय साधारण परिवार की इस युवती की मौत से घाड़ कस्बे समेत उसके हजारों फॉलोवर्स में मायूसी है। उसकी नई इंस्टाग्राम आईडी में 36 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स है। वहीं पुरानी आईडी में करीब एक लाख फॉलोवर्स थे। वह तकनीकी कारणों से बंद हो गई है।
आपकों बता दें कि घाड़ निवासी दीप साहू पुत्री दुर्गा लाल साहू शनिवार सुबह करीब छह बजे अपने घर के कमरे में झाड़ू निकाल रही थी। इस दौरान काली कार्टून को एक हाथ से उठाकर अन्य जगह रख रही थी कि उसे कार्टून में बैठी नागिन ने हाथ में काट लिया। इस पर वह चिल्लाई तो परिजन भागकर आए। फिर वहीं नागिन को परिजनों ने मार दिया। बाद में उसे कार से कोटा ले गए। जहां अस्पताल में भर्ती कराने से पहले ही दम तोड़ दिया।
चार साल से सक्रिय थी सोशल मीड़िया पर
दीप साहू बारहवीं तक पढ़ कर पढ़ाई छोड़ दी थी। वह दसवीं के बाद से ही करीब चार साल से सोशल मीड़िया पर एक्टिव थी। कभी भाई के साथ तो कभी गांव के कुछ युवकों के साथ रील बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड करतो थी। कल भी उसने रील बनाकर इंस्टाग्राम पर डाली थी। लोगों ने बताया हर दिन एक दो रील बनाकर सोशल मीडिया पर डालती थी।
चार भाई बहन है, मम्मी पापा चांदली माताजी के रहते है
दीपा साहू चार भाई बहन थे। बड़ी बहन की शादी हो गई है। दीपा और दो छोटे भाइयों की शादी नहीं हुई है।। दीपा के माता-पिता अपना जीवन यापन करने के लिए चान्दली माता मंदिर परिसर में स्थित होटल में काम करते है। एक दो दिन पहले उसकी मम्मी घर पर आई हुई थी। उससे बड़ा भाई सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहा था।












Click it and Unblock the Notifications