श्रीगंगानगर एक्सीडेंट : रामदेवरा दर्शनों के लिए जा रहे एक ही गांव के 6 लोगों की ट्रक-जीप भिड़ंत में मौत

श्रीगंगानगर। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के शनिवार सुबह करीब 11 बजे सूरतगढ़ में एनएच 62 पर राजियासर के पास दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई। आधा दर्जन से ज्यादा लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। मृतकों में चार महिला, चालक व एक बच्ची शामिल है।

बीकानेर की ओर से आ रहा था ट्रक

बीकानेर की ओर से आ रहा था ट्रक

जानकारी के अनुसार संगरिया के किशनपुरा उतराधा के लोग क्रूजर जीप में सवार होकर रुणीचा रामदेवरा मंदिर में दर्शनों के लिए जा रहे थे। रास्ते में सूरतगढ़ के पास बीकानेर की तरफ से आए ट्रक से जीप की टक्कर हो गई।

जीप के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर ट्रक के नीचे जा घुसा

जीप के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर ट्रक के नीचे जा घुसा

ट्रक और जीप में आमने-सामने की यह टक्कर इतनी भयंकर थी कि जीप के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर ट्रक के नीचे जा घुसा। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने पहले क्रेन की मदद से वाहनों को अलग-अलग किया और फिर उनमें फंसे लोगों को बाहर निकाला। ट्रक चालक भी हादसे में घायल हो गया है।

 क्रेन की मदद से वाहनों को भी हटवाकर रास्ता खुलवाया

क्रेन की मदद से वाहनों को भी हटवाकर रास्ता खुलवाया

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहनों को भी हटवाकर रास्ता खुलवाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+