भजन सुनकर शरीर में नहीं आई 'माता' तो गायक की कर दी हत्या

जैसलमेर। राजस्थान के जैसलमेर में अंधविश्वास से जुड़ा बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। गांव के बाबाओं ने एक गायक की इसलिए पीट-पीटकर हत्या कर दी क्योंकि उसके भजनों से बाबा के शरीर पर देवी नहीं आयीं। मारा गया गायक लंगा मांगणियार समूह का सदस्य था। जब मृतक के परिजनों ने मामला पुलिस में दर्ज करवाया तो उन्हें जान की धमकियां दी जाने लगी। जब बाबाओं की धमकियां काम नहीं आईं तो उन्हें गांव छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया गया।

murder
मामला जैसलमेर में पोखरण के दांतल गांव का है। चार दिन पहले गांव में नवरात्रि के दौरान माता के जागरण का प्रोग्राम रखा गया था। । इस दौरान बाबा रमेश सुथार ने लंगा मांगणियार कलाकार को एक विशेष भजन गाने को कहा ताकि बाबा के शरीर में देवी का प्रवेश हो सके। आमद खां ने भजन गाया लेकिन जैसा बाबा चाहता था, वैसा नहीं गा पाया तो आमद खां और बाबा के बीच झड़प हो गई। आमद खां जागरण छोड़ कर चला गया। भोपाओं ने जागरण से घर लौट रहे आमद खां को रास्ते में रोका और फिर पीट-पीटकर मार डाला।

यह घटना चार दिन पुरानी है। हत्या के बाद आरोपियों से मिली धमकी के कारण आमद खां के परिजनों ने चुपचाप आमद खां को दफना दिया। चार दिन तक चुप रहने के बाद आज पुलिस थाना फलसूंड पहुंचे और भोपे रमेशराम सुथार तथा उसके दोनों भाई श्यामलाल सुथार तथा ताराराम सुथार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+