राजस्थान में फिर अश्लील वीडियो वायरल, नंगा करके जमकर पीटा, गुप्तांगों में लगाई आग, 3 युवक गिरफ्तार
Sikar News in Hindi, सीकर। अलवर के थानागाजी में विवाहिता से पति के सामने गैंगरेप और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करवाने के बाद फिर राजस्थान शर्मसार हुआ है। इस बार सीकर जिले में बोलेरो कैंपर गाड़ी में सवार होकर आए बदमाशों ने दो युवकों का अपहरण किया और उनके साथ मारपीट कर कपड़े उतरवाकर नग्न अवस्था वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है।

सीकर कोतवाली थानाधिकारी श्रीचंद जांच के अनुसार 17 मई की रात 10:30 बजे सीकर के धोद थाना इलाके के भुंवाला गांव में शादी समारोह में जाकर वापस घर लौट रहे दो युवकों का बोलोरो कैंपर में सवार होकर आए बदमाशों ने अपहरण कर लिया। बदमाश दोनों युवकों को अपहरण के बाद दुगोली गांव में सुनसान जगह तलाई में ले गए तथा वहां पर लेजाकर मारपीट की और रुपये लूट लिए। दोनों युवकों के साथ मारपीट कर कपड़े उतरवा दिए। गुप्त अंगों सहित पूरे शरीर पर जमकर मारपीट की तथा कपड़े उतार कर नग्न अवस्था का वीडियो भी बनाया। गुप्तागों में आग लगाने की बात भी सामने आई है। घटना की जानकारी किसी को देने तथा किसी प्रकार की कानूनी कार्यवाही करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दे डाली।
घटना के बाद पीड़ितों ने डर के मारे वारदात के बारे में किसी को नहीं बताया। घटना के बाद बदमाश पीड़ितों को लगातार धमकाते रहे। घटना के करीब 5 दिन बीत जाने के बाद बदमाशों ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद भुंवाला गांव निवासी पीड़ित ने मंगलवार को धोद थाने में दुगोली गांव निवासी संदीप नेहरा सहित दर्जनभर लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। बुधवार को प्रेसवार्ता कर सीकर पुलिस अधीक्षक अमनदीप सिंह कपूर ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications