Rajasthan:महिला पटवारी ने 3 हजार में बेचा ईमान, सोशल मीडिया पर घूस को सगाई से जोड़ रहे लोग

Nikita Patwari Rajasthan ACB: राजस्‍थान भ्रषटाचार निरोधक ब्‍यूरो को आईपीएस डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा के रूप में नया मुखिया मिलने के बाद रिश्‍वतखोर अधिकारी-कर्मचारियों के लिए खिलाफ धड़ाधड़ कार्रवाई हो रही है।

राजस्‍थान के सीकर जिले के फतेहपुर तहसील में अब हाल ही नियुक्‍त हुई एक ऐसी महिला पटवारी को रिश्‍वत लेते पकड़ा है, जिसने महज तीन हजार रुपए में ईमान बेच दिया।

Sikar Udansar Patwari Nikita

दरअसल, उदनसर पटवार मंडल में पारिवारिक नामांतरण खोलने की एवज में तीन हजार रुपए की रिश्‍वत लेते पटवारी को एसीबी की टीम ने अरेस्‍ट किया है।

एसीबी के उपाधीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि उदनसर पटवार मंडल के एक परिवादी ने पटवारी द्वारा नामांतकरण खोलने के नाम पर रिश्‍वत मांगने की शिकायत की थी।

परिवादी द्वारा अपने पिता की मौत के बाद पारिवारिक नामांतरण खोलने के लिए आवेदन किया गया था। शिकायत का मंगलवार को सत्‍यापन कराया गया।

बुधवार दोपहर में तहसील कार्यालय में तीन हजार रुपए की रिश्‍वत लेते रंगे हाथों अरेस्‍ट किया गया है। परिवादी ने अपना नाम गोपनीय रखने की अपील की थी। इसलिए नाम उजागर नहीं किया गया।

उधर, पटवारी निकिता के ट्रेप होने पर उसे सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने तो यहां लिख दिया कि घूस की राशि से निकिता की सगाई का खर्च निकल गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+