सीकर : कोरोना संकट में एसके अस्पताल के चार डॉक्टरों ने मुंडवाए सिर, वजह गर्व करने लायक

सीकर। राजस्थान में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है। 20 अप्रैल को सुबह नौ बजे स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 1495 तक पहुंच गया है। सोमवार को 17 नए केस सामने आए हैं। इनमें जयपुर में आठ, जोधपुर, कोटा, झुंझुनूं में दो-दो और नागौर, बांसवाड़ा, अजमेर में एक-एक केस शामिल है। राजस्थान के अस्पतालों में डॉक्टरों पूरे जज्बे और हिम्मत के साथ कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं। कोरोना को हराने के लिए डॉक्टर हर छोटी-बड़ी बातों का विशेष ख्याल रख रहे हैं।

ताकि पीपीई किट पहनने में नहीं लगे समय

ताकि पीपीई किट पहनने में नहीं लगे समय

ऐसा ही फैसला राजस्थान के सीकर जिला मुख्यालय स्थित श्री कल्याण अस्पताल (एसके) के चार डॉक्टरों ने किया है। चारों ने डॉक्टरों ने सिर मुंडवा लिया है। वजह यह है कि कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाके के दौरान खुद के बचाव के लिए डॉक्टरों को पीपीई किट पहननी पड़ती है। सीकर सीएमएचओ डॉ. अजय चौधरी के अनुसार डॉक्टरों ने पीपीई किट पहनने में लगने वाला समय बचाने और कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सिर मुंडवाया है। इनमें डॉ. विक्रम बगड़िया, डॉ. सुखचैन, डॉ. रामसिंह और जितेन्द्र भूरिया शामिल हैं। चारों कोरोना योद्धा इस समय एसके अस्पताल में सेवाएं दे रहे हैं।

अरिस्दा खुद के पैसे से खरीदेगा सुरक्षा उपकरण

अरिस्दा खुद के पैसे से खरीदेगा सुरक्षा उपकरण

राजस्थान के डॉक्टरों के एसोसिएशन अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ (अरिस्दा) ने खुद के पैसों से सुरक्षा उपकरण खरीदने का फैसला किया है। संघ के अध्यक्ष डॉ. अजय चौधरी ने बताया कि कोरोना संकट में डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए जो संसाधन हमें मिलने चाहिए थे। उनके लिए आपूर्ति के लिए ज़िम्मेदार संस्था आरएमएससीएल के अधिकारी और तत्पश्चात राज्य के शीर्ष तक हमारे संघ द्वारा को गुहार लगाने के बाद भी इस समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया गया। ऐसे में संकट की इस घड़ी में अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ ने निर्णय किया है कि आवश्यक सुरक्षा के संसाधन (मास्क,सैनिटाइजर, पीपीई किट,हेड मास्क आदि) हम संघ के माध्यम से ख़रीद कर सभी चिकित्सकों और चिकित्साकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे। इसके लिए अरिस्दा संघ अपने पास बैंक खाते में उपलब्ध फंड 17 लाख रुपए में से 10 लाख रुपए खर्च करेगा।

 शिक्षकों ने शुरू किया मुंडन अभियान

शिक्षकों ने शुरू किया मुंडन अभियान

इधर, सीकर में शिक्षकों ने मुंडन अभियान शुरू कर रखा है। जिसका मकसद कोरोना को लेकर आमजन को जागरुक करना व कोरोना योद्धाओं के प्रति सम्मान प्रकट करना बताया जा रहा है। अभियान से अब तक 50 से ज्यादा शिक्षक व व्याख्याता जुड़ चुके हैं। अभियान के तहत शिक्षक मुकेश निठारवाल, भागीरथ सिंह, हरी सिंह, मुकेश कुमार, महेश सेवदा, उमेश सिंह, राजकमल जाखड़, रामावतार बधाला, घनश्याम सैनी, सुरेश बिजारणियां, हरि प्रसाद, रणवीर सिंह चौधरी, जगदीश प्रसाद, सागर सिंह सहित दर्जनों शिक्षक अभियान के तहत मुंडन करवा चुके हैं। कैलाश सैनी सहित कई शिक्षकों ने कोरोना योद्धा के सम्मान में परिवार सहित मुंडन करवाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+