सीकर: ग्राम सेवा सहकारी समिति का व्यवस्थापक घूस लेते गिरफ्तार
Sikar News, सीकर। जिले के नीमकाथाना कस्बे में बुधवार को एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिश्वत राशि के साथ महवा सहकारी समिति के व्यवस्थापक शंकरलाल को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। व्यवस्थापक शंकरलाल केवाईसी के पैसे पास कराने के नाम से परिवादी से रिश्वत ले रहा था।

पुलिस निरीक्षक एसीबी महेंद्र कुमार ने बताया कि कालूराम परिवादी ने एसीबी में शिकायत की थी कि उनकी ऋण माफी योजना के तहत महवा के सहकारी समिति के व्यवस्थापक 4000 रुपए रिश्वत राशि मांग रहा है। इसमें से वह दो हजार रुपए ले भी चुका था।
इसके बाद परिवादी ने एसीबी में शिकायत की। जिस पर एसीबी ने जाल बिछाया और परिवादी कालूराम को समिति में भेजा। कालूराम ने रिश्वत के दो हजार रुपए व्यवस्थापक शंकर लाल को दिए तो उसने वे रुपए अपनी जेब में डाल लिए। इधर, इशारा पाकर एसीबी की टीम ने दबिश दी और आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications