कबीर शर्मा बनकर की शादी, दुल्हन को फिर पता चला कि पति है 3 बच्चों का बाप इमरान खान
Sikar News in Hindi, सीकर। राजस्थान के सीकर में अनूठा मामला सामने आया है। जहां तीन बच्चों के पिता ने एक युवती से धोखे से शादी कर ली। शादी के करीब 3 महीने के बाद युवती के सामने असलीयत आई, जिससे युवती और उसके माता-पिता सदमे में हैं।

दूल्हे ने पहले युवती को प्रेम जाल में फंसाया
सीकर शहर में हुई इस शादी में तीन बच्चों के पिता ने अपना नाम बदलकर एक युवती से शादी रचाई। यही नहीं वह फर्जी बारात और नकली माता-पिता और परिजन भी लेकर आया। बता दें कि शादी के करीब 3 महीने बाद युवती के परिजनों को इस धोखाधड़ी का पता चला है। जानकारी के अनुसार सीकर में 3 महीने पहले एक युवती की शादी हुई थी। शादी करने वाले दूल्हे ने पहले युवती को प्रेम जाल में फंसाया और खुद को जयपुर का रहने वाला कबीर शर्मा बताया। युवती ने भी उसको कबीर शर्मा समझकर उससे शादी के लिए हामी भर दी।

युवती के घर आकर तिलक की रस्म भी अदा की
युवती से शादी करने के लिए कबीर ने बाकायदा अपने फर्जी मां-बाप, मामा-मामी और चाचा-चाची बनाए। युवती के घर आकर तिलक की रस्म भी अदा की। इसके बाद बारात लेकर आया और धूमधाम से सीकर में युवती के साथ शादी की। युवती के साथ सात फेरे भी लिए और युवती के पिता ने करीब 11 लाख रुपए का दहेज भी दिया।

इमरान खान से कबीर शर्मा बनकर की शादी
बता दें कि शादी के करीब 3 महीने बाद युवती के माता पिता को पता चला कि वह लड़का तो कबीर शर्मा नहीं है। इस पर उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। बाद में युवती के परिजनों ने फर्जी दूल्हे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। आरोप है कि जिस युवक ने कबीर शर्मा बनकर युवती से शादी की उसका असल में उसका असली नाम इमरान खान है, जो मूल रूप से सीकर का रहने वाला है और 3 बच्चों का पिता है। उसके बच्चे जयपुर में रहते हैं। इमरान सीकर में एक मोटर कंपनी में काम करता है।












Click it and Unblock the Notifications