Sidharth-Kiara Wedding: सूर्यगढ़ पैलेस में होगी कियारा-सिद्धार्थ की शादी! जहां एक रात का किराया लाखों में

Jaisalmer's Suryagarh Palace: लाल बलुआ पत्थर से बना ये पैलेस सुंदरता,नई सोच और रचनात्मकता का अनुपम उदाहरण हैं। जहां सुख-सुविधा की हर व्यवस्था मौजूद है।

Sidharth Malhotra -Kiara Advani Wedding ( जैसलमेर का सूर्यगढ़ पैलेस): बॉलीवुड के सबसे हॉट और चर्चित Love Birds कहे जाने वाले सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के बारे में खबर है कि ये दोनों आज शादी करने जा रहे हैं। हालांकि दोनों की ओर से इस बारे में कुछ कहा नहीं गया है लेकिन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोनों आज जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस पहुंच में सात फेरे लेने वाले हैं, ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों सितारों ने डेस्टिनेशन वेडिंग करने का फैसला किया था और इसलिए उन्होंने जैसलमेर के आलीशान सूर्यगढ़ पैलेस को चुना है, जहां एक रात का किराया लाखों में है।

सिद्धार्थ -कियारा की शादी!

सिद्धार्थ -कियारा की शादी!

मालूम हो कि इस शादी को मीडिया से दूर रखने की पूरी कोशिश की गई है, कहा जा रहा है कि इस शादी में केवल सिद्धार्थ -कियारा के करीबी मित्र, परिवार वाले, रिश्तेदार और बॉलीवुड के कुछ नामचीन लोग ही शामिल होंगे। इस शादी की सुरक्षा की जिम्मेदारी बॉलीवुड के किंग खान यानी कि शाहरुख खान के बॉडीगार्ड रहे यासीन को दी गई है।

Kiara Advani:'दादा मुनि' से खास रिश्ता है अभिनेत्री कियारा आडवाणी का, जानिए क्या?

सुंदरता, नई सोच और रचनात्मकता का उदाहरण

सुंदरता, नई सोच और रचनात्मकता का उदाहरण

आपको बता दें कि जैसलमेर के आलीशान पैलेस सूर्यगढ़ के चर्चे विदेशों में भी होते हैं। अक्सर यहां पर नामचीन हस्तियां मेहमान बनती हैं। लाल बलुआ पत्थर से बना ये पैलेस सुंदरता, नई सोच और रचनात्मकता का अनुपम उदाहरण हैं।

एक रात का किराया 1,30,000 रु

एक रात का किराया 1,30,000 रु

इस पूरे होटल को किले की ही तरह बनाया गया है, जहां सुख-सुविधा की हर व्यवस्था मौजूद है। सूर्यगढ़ पैलेस का हर कमरा लग्जरी है लेकिन इस पैलेस में सबसे मंहगा कमरा थार हवेली है, जहां तीन बेडरूम, एक स्विमिंग पूल है और यहां के एक रात का किराया 1,30,000 रु है।

84 कमरे और 70 गाड़ियां बुक

84 कमरे और 70 गाड़ियां बुक

इस होटल के अंदर सुविधाओं के मुताबिक अलग-अलग कमरों के अलग-अलग रेट है। खबर है कि कियारा और सिद्धार्थ ने 84 कमरे और 70 गाड़ियां बुक की गई हैं । यहां सबसे सस्ता कमरा 24000 का है। इन कमरों के अलावा आपको होटल में खाने-पीने और सफारी की पूरी सुविधा भी मिलेगी, यहां परंपरागत खाने के अलावा विदेशी फूड भी मिलेंगे जिसे कि नामचीन शेफ की देखरेख में तैयार किया जाता है।

वेडिंग सीजन में बढ़ जाता है किराया

वेडिंग सीजन में बढ़ जाता है किराया

इस होटल से जुड़ी हर जानकारी इसके ऑफिशियल वेबसाइट पर मौजूद है, वेडिंग सीजन में इसका किराया और ज्यादा बढ़ जाता है। यहां पर कई तरह के पैकेज मौजूद हैं, जिसमें आपको होटल के साथ-साथ जैसलमेर भी घूमाया जाता है।

जैसलमेर हवाई अड्डे से लगभग 28 किमी दूर पैलेस

जैसलमेर हवाई अड्डे से लगभग 28 किमी दूर पैलेस में एक लंच की कीमत 6500 -7500 के बीच और डिनर की कीमत 7500 -11000 के आसपास है। मालूम हो कि ये पैलेस जैसलमेर रेलवे स्टेशन से लगभग 16 किमी दूर स्थित है।

Recommended Video

    Sidharth Kiara wedding: जानें कब, कहां और कैसी होगी कपल की शादी | वनइंडिया हिंदी |*Entertainment

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+