VIDEO : जैसलमेर के गेटकीपर व ऑस्ट्रेलिया की मरीना की 50 साल पुरानी लव स्टोरी में चौंकाने वाला खुलासा

Jaisalmer, Apr 12 : इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही जैसलमेर के 83 वर्षीय बुजुर्ग गेटकीपर सुमार राम भील और ऑस्ट्रेलिया मरीना की लव स्टोरी तो आपने खूब सुनी व पढ़ी होगी। सोशल मीडिया पोस्ट और खबरों में दावा किया जा रहा था कि 70 के दशक में जैसलमेर घूमने आई ऑस्ट्रेलियाई युवती मरीना जैसलमेर के युवक गेटकीपर सुमार राम एक दूसरे से बेपनाह मोहब्बत करने लगे थे।

Recommended Video

    VIDEO : जैसलमेर के गेटकीपर व ऑस्ट्रेलिया की मरीना की 50 साल पुरानी लव स्टोरी में चौंकाने वाला खुलासा
    दावा : शादी करना चाहते थे गेटकीपर व मरीना

    दावा : शादी करना चाहते थे गेटकीपर व मरीना

    दावा तो यह भी किया जा रहा है कि वे दोनों शादी करना चाहते थे, मगर पारिवारिक दिक्कतों की वजह से शादी नहीं कर पाए और अब 50 साल बाद मरीना ने अपने प्रेमी सुमार राम को लव लेटर लिखा और उससे मिलने के लिए राजस्थान के सरहदी जिले जैसलमेर में आने वाली है। खुद गेटकीपर भी उस समय कर्ज लेकर मरीना से मिलने के लिए ऑस्ट्रेलिया गए थे।

     हकीकत : ना कभी प्यार किया, ना शादी का प्रस्ताव

    हकीकत : ना कभी प्यार किया, ना शादी का प्रस्ताव

    गेटकीपर सुमार राम और मरीना के अजब प्रेम की इस गजब कहानी में अब चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। खुद सुमार राम पूरी प्रेम कहानी से कोई इत्तेफाक नहीं रखते हैं। मीडिया से बातचीत में सुमार राम कहते हैं उन्हें और मरीना को लेकर जो खबरें फैलाई जा रही हैं वो सही नहीं है। ना तो वे कभी उस ऑस्ट्रेलियाई युवती से प्रेम करते थे और ना ही उसने कभी उसने इनके सामने शादी का प्रस्ताव रखा।

    ह्यूमन्स ऑफ बाम्बे की पोस्ट के बाद चर्चा में आई लव स्टोरी

    दरअसल, राजस्थान के जैसलमेर के कुलधरा गांव के रहने वाले गेटकीपर सुमार राम और ऑस्ट्रेलिया की मरीना की 50 साल पुरानी यह कथित लव स्टोरी उस वक्त अचानक चर्चा में जब 'ह्यूमन्स ऑफ बाम्बे' ने अपने इंस्टाग्राम पर 31 मार्च को गेटकीपर की तस्वीरें पोस्ट करके उनके हवाले से पूरी लव स्टोरी के बारे में लिखा।

    मरीना ने गेटकीपर को बोला था आई लव यू?

    मरीना ने गेटकीपर को बोला था आई लव यू?

    'ह्यूमन्स ऑफ बाम्बे' ने अपनी पोस्ट में लिखा था कि एक इंटरव्यू में गेटकीपर ने बताया कि 50 साल पहले पांच दिन की जैसलमेर यात्रा पूरी करने के बाद ऑस्ट्रेलिया जाते-जाते मरीना ने उसे 'आई लव यू' बोला तो वह शर्म से लाल हो गया था। मरीना ने उसे ऑस्ट्रेलिया आने का न्यौता दिया। बाद में वह 30 हजार रुपए का कर्ज लेकर ऑस्ट्रेलिया भी गया और मरीना के साथ तीन महीने रहा।

     ये है मरीना-गेटकीपर की लव स्टोरी की हकीकत

    ये है मरीना-गेटकीपर की लव स्टोरी की हकीकत

    ​अब गेटकीपर सुमार राम फिर मीडिया के सामने आए हैं और कहा कि उनकी जो कहानी सुर्खियों में है वो आधी हकीकत और आधा फसाना है। सुमार राम कहते हैं कि हां ये सच है कि पचास साल पहले वो यहां घूमने आई थी। हम दोनों के बीच प्यार नहीं बल्कि एक दूसरे के लिए सम्मान था। प्यार सिर्फ एक सेवक का मां के लिए था। यानी गेटकीपर मरीना को अपनी प्रेमिका की बजाय मां समान मानते हैं। सुमार राम को दुख इस बात का है कि इस कहानी को गलत तरीके से दिखाया जा रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+