Ravindra Bhati: MLA बनते ही 4 माह में दोगुनी हो गई रविंद्र भाटी की संपत्ति, जानिए कहां से आया पैसा?

Ravindra Bhati Barmer Lok Sabha Chunav: राजस्‍थान के रण में रविंद्र सिंह भाटी उर्फ रवसा भी कूद पड़े हैं। रविंद्र भाटी ने आज बाड़मेर लोकसभा सीट से निर्दलीय पर्चा भर दिया है। पर्चा भरने का एलान तो 4 अप्रैल 2024 का कर रखा था, मगर शनिवार को शुभ मुहूर्त देखकर नामांकन दाखिल कर दिया।

अब 4 अप्रैल को रविंद्र भाटी नामांकन सभा व रैली करेंगे, जो एक तरह से उनका शक्ति प्रदर्शन होगा। बिना किसी पार्टी के निर्दलीय मैदान में उतरे रविंद्र भाटी बाड़मेर से एमपी बनकर संसद में पहुंच पाएंगे या भाजपा के मौजूदा सांसद व प्रत्‍याशी कैलाश चौधरी व आरएलपी से कांग्रेस में आए उम्‍मेदाराम बेनीवाल के लिए वोट कटवा साबित होंगे? यह तो 4 जून को परिणाम ही बताएंगे।

यह भी पढ़ें- फलोदी सट्टा बाजार के ताजा भाव, राजस्‍थान में वैभव गहलोत, रविंद्र भाटी व हनुमान बेनीवाल में कौन जीत रहा?

Ravindra Bhati ki sampati

फिलहाल आप यह जानिए कि राजस्‍थान विधानसभा 2023 में बाड़मेर की शिव सीट से विधायक बनने के महज चार माह में ही रविंद्र सिंह भाटी की संपत्ति दोगुनी कैसे हो गई? आखिर इतना पैसा आया कहां से? बैंक खाते में किसने जमा करवाए लाखों रुपए?

विधानसभा चुनाव में कितनी थी रविंद्र भाटी की संपत्ति?

  • राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में रविंद्र सिंह भाटी ने 5 नवंबर को बाड़मेर की शिव सीट से निर्दलीय उम्‍मीदवार पर्चा भरा था।
  • शिव विधानसभा चुनाव शपथ पत्र के अनुसार रविंद्र सिंह भाटी के पास कुल संपत्ति 2 लाख 26 हजार 734 रुपए थी, जिसमें हाथ में नकद 1 लाख 50 हजार रुपए, बैंक जमा 45 हजार 834 रुपए, 30 हजार 900 रुपए के 5 ग्राम सोने के आभूषण शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- Sanjana jatav Bharatpur: राजस्‍थान की सबसे कम उम्र की प्रत्‍याशी संजना जाटव कितनी अमीर हैं?

Ravindra Bhati Net Worth

रविंद्र भाटी की पत्‍नी की संपत्ति

रविंद्र सिंह भाटी की शादी धाऊ कंवर के साथ हुई है। इनके बेटे देवेंद्र सिंह भाटी व दिव्‍यराज सिंह भाटी हैं। विधानसभा चुनाव के शपथ पत्र के अनुसार धाऊ कंवर के पास 20 लाख 32 हजार 340 की संपत्ति है, जिसमें 19 हजार 32 हजार के गहने व बैंक जमा 340 और हाथ में नकदी एक लाख रुपए शामिल थे।

रविंद्र सिंह भाटी की संपत्ति अब कितनी हो गई?

  • 30 मार्च 2024 को बाड़मेर लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्‍याशी के रूप में नामांकन पत्र भरते समय रविंद्र सिंह भाटी ने संपत्ति का भी विवरण दिया है।
  • शिव का विधायक बनने के महज चार माह बाद ही रविंद्र सिंह भाटी की संपत्ति 2 लाख 26 हजार 734 से बढ़कर 5 लाख 33 हजार 45 रुपए हो गई है, जो दोगुनी है।
  • विधायक बनने के बाद अब लोकसभा चुनाव 2024 में रविंद्र भाटी ने हाथ में नकदी 2 लाख रुपए दिखाए हैं।
Ravindra Bhati Net Worth
  • पहले रविंद्र भाटी के पास एसबीआई शिव ब्रांच में दो खाते थे जबकि अब इनके पास एसबीआई ब्रांच विधानसभा जयपुर व एक्सिस बैंक बाड़़मेर ब्रांच में खाता हो गया है।
  • विधायक रविंद्र भाटी के एसबीआई विधानसभा ब्रांच वाले खाते में 2 लाख 55 हजार 706 रुपए जमा हैं, जिनकी वजह से संपत्ति में दोगुनी बढ़ोत्‍तरी हुई है। पत्‍नी धाऊ कंवर की संपत्ति में कोई खास अंतर नहीं आया है।

बाड़मेर लोकसभा चुनाव 2024

बाड़मेर-जैलसमेर लोकसभा क्षेत्र भारत के सबसे बड़े लोकसभा क्षेत्रों में से एक है। साल 2024 के आम चुनाव में भाजपा के कैलाश चौधरी, कांग्रेस के उम्‍मेदाराम बेनीवाल व निर्दलीय रविंद्र सिंह भाटी मुख्‍य उम्‍मीदवार हैं।

बाड़मेर लोकसभा क्षेत्र में जैसलमेर, शिव, बाड़मेर, बायतु, पचपदरा, सिवाना,गुढ़ामालानी व चौहटन विधानसभा क्षेत्र आते हैं। बाड़मेर लोकसभा क्षेत्र में 15 सौ ग्राम पंचायत हैं। करीब 21 लाख वोटर हैं। 26 सौ बूथ हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+