Sanjana jatav Bharatpur: राजस्‍थान की सबसे कम उम्र की प्रत्‍याशी संजना जाटव कितनी अमीर हैं?

Sanjana jatav Net worth: आम चुनाव 2024 में सबसे कम उम्र की प्रत्‍याशी संजना जाटव है, जो महज 25 साल की उम्र में राजस्‍थान के भरतपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्‍याशी हैं।

संजना जाटव मूलरूप से अलवर जिले की कठूमर तहसील के गांव समूची की रहने वाली हैं। इनके पति कप्‍तान सिंह राजस्‍थान पुलिस में कांस्‍टेबल हैं।

Rajasthan Youngest candidates Sanjana jatav net worth

संजना जाटव का पीहर भरतपुर के भूसावर में है। इन्‍होंने एलएलबी तक की पढ़ाई की है और ये अलवर जिला परिषद सदस्‍य भी रह चुकी हैं। जाटव को प्रियंका गांधी के करीबी युवा नेताओं में से एक माना जाता है। ये गांधी के अभियान 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' से भी जुड़ी हुई है। राजस्‍थान विधानसभा चुनाव में इनको कठूमर से टिकट दिया गया था, मगर 409 वोटों से हार का सामना करना पड़ा था।

संजना जाटव ने 27 मार्च को नामांकन पत्र दाखिल किया है, जिसमें उन्‍होंने अपनी निजी जानकारी व संपत्ति का विवरण भी दिया है।

संजना जाटव की संपत्ति

भरतपुर लोकसभा चुनाव 2024 के शपथ पत्र के अनुसार संजना जाटव के पास कुल 11 लाख 51 हजार व इनके के पास 11 लाख 58 हजार की संपत्ति है।

Rajasthan Youngest candidates Sanjana jatav net worth

संजना जाटव के हाथ में नकदी 5 लाख व पति के हाथ में 2 लाख रुपए हैं। इसके अलावा बैंक खातों में जमा व जेवरात समेत संपत्ति 11 लाख पार पहुंचती है। पति ने बैंक से 7 लाख 15 हजार 340 का ऋण भी ले रखा है।

राजस्‍थान में आठ युवा सांसद बनने की दौड़ में

राजस्‍थान में लोकसभा की 25 सीट हैं। इनमें पर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने कई युवा चेहरों को मौका दिया है। इनमें से ज्‍यादातर पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं।

राजस्‍थान में युवा प्रत्‍याशी

कांग्रेस
संजना जाटव, उम्र 25 साल भरतपुर
अनिल चौपड़ा, उम्र 31 साल, जयपुर ग्रामीण
ललित यादव, उम्र 37 साल, अलवर
राहुल कस्‍वां, उम्र 47 साल, चूरू
वैभव गहलोत, उम्र 43 साल, जालोर-सिरोही

भाजपा
प्रियंका बैलाण, उम्र 33 साल, श्रीगंगानगर
देवेंद्र झाझड़िया, उम्र 43 साल, चूरू
इंदु देवी जाटव, उम्र 37 साल, करौली-धौलपुर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+