Shayar Comedy: कौन है ये राजस्थान सरकार द्वारा प्रमाणित ऑफिशियल दूल्हा? दारू पीकर तोड़ देता है घर का सामान
Rajasthan Sarkar Dwara Pramanit Officialy Bind: यह खुद को राजस्थान सरकार द्वारा प्रमाणित ऑफिशियल बीन (दूल्हा) मानता है। सुबह उठते ही शराब पीनी शुरू कर देता है। दिनभर नशे में धुत रहता है। पत्नी को खूब ताने मारता है। बात-बात पर घर का सामान तोड़ देता है। नाम है शायर। (वीडियो नीचे)
दरअसल, शायर कॉमेडियन है। यह राजस्थान के चूरू जिले की तारानगर तहसील के गांव पुनसीसर का रहने वाला है। इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। शायर का शराबी वाला हुलिया, देसी कॉमेडी डायलॉग खूब पसंद किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Rajasthan: शाहपुरा MLA लालाराम बैरवा की SDM को धमकी-'नई नौकरी है, तकलीफ हो जाएगी', देखें वीडियो
शायर कॉमेडी का इंटरव्यू
वन इंडिया हिंदी से बातचीत में शायर ने बताया कि रियल नाम विजय कुमार है। कॉमेडी का नाम शायर है। जिंदगी में कभी शराब नहीं पी। ना ही राजस्थान सरकार द्वारा प्रमाणित ऑफिशियल बीन है। मजाक में बोला था। अब ये इंस्टाग्राम बायो भी है।

पबजी छोड़ कॉमेडी शुरू की
विजय पहले पबजी खेला करते थे। गेमिंग को कॅरियर बनाना चाहते थे, मगर पबजी बैन हो गया तो कॉमेडी वीडियो बनाना शुरू कर दिए। खुद को शायर कॉमेडी के किरदार में बखूबी डाला। वीडियो की भाषा देसी रखी। संवाद भी गांव-देहात का ही।
यह भी पढ़ें- Dholi Meena: यूरोप के समुद्र ने यूं बदल दी IFS की पत्नी की जिंदगी, जानिए 'वायरल काकी' की पूरी कहानी
शायर कहते हैं कि 7 जुलाई 2007 को उनकी शादी सलोचना देवी के साथ हुई थी। कॉमेडी के वीडियो पत्नी के साथ देसी नोक-झोक के संवाद पर बनाते हैं, जिन्हें लोग पंसद कर रहे हैं।
शायर के बीन पर फेमस डायलॉग
1. अरे बावळी यो कोई असो बिसो बीन कोनी है। यो राजस्थान सरकार द्वारा प्रमाणित ऑफिशियल बीन है।
2. ओ बीन सोरो सो कोनी मिले। ई बीन के खातिर पीपल पूजणा पड़े।

3. अरे तू ईया मुँह लटकाया मत बैठया कर। ओ बीन मिल्या बाद में पगा के घूघरा सा बंद जाणा चाहे।
4. अरे तू क्यों मुँह लटका राख्यो है बावळी। तनै तो यो बीन मिलग्यो। अस्या बीन ही हो तो नजारा देवे।
शायर कॉमेडी की इनकम
विजय कुमार ने शायर कॉमेडी के नाम से Instagram, Facebook पर अकाउंट व Youtube Channel बना रखा है। इन कॉमेडी वीडियो अपलोड करते हैं। फेसबुक व यूट्यूब से खूब कमाई भी रही है। हालांकि अभी कमाई कम ही है।
शायर कॉमेडी का परिवार
शायर कॉमेडी (विजय कुमार) का जन्म साजन राम व भंवरी देवी के घर जन्म हुआ। इनके भाई पवन दुकान चलाते हैं जबकि दूसरे भाई विनोद अन्य परिजनों के साथ मिलकर खेतीबाड़ी करते हैं।
यह भी पढ़ें- Top 5 IAS of Year 2023: परी बिश्नोई से लेकर टीना डाबी तक ये 5 महिला IAS अफसर क्यों छाईं रही?












Click it and Unblock the Notifications