Neeta Kanwar: पाकिस्‍तान में जन्‍मीं, राजस्‍थान में बनीं Sarpanch, अब भूटान में मिलेगा समरसता अवार्ड

Neeta kanwar Biography in Hindi: पाकिस्‍तान की बेटी और भारत की बहू नीता कंवर के नाम एक और उपलब्धि जुड़ने वाली है। इनका चयन भूटान समरसता अवार्ड के लिए हुआ है।

यह अवार्ड भूटान की राजधानी थिम्फू में 19 से 21 जून 2024 को G-22 समरसता सांस्कृतिक समन्‍वय सम्‍मेलन प्रदान किया जाएगा। सम्‍मेलन की अध्‍यक्षता भूटान के राष्‍ट्रध्‍यक्ष करेंगे।

Sarpanch Neeta Kanwar

अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच के अनुसार G-22 में भारत, नेपाल, भूटान, अफगानिस्‍तान, अल्‍जीरिया, एंगोला, ऑस्‍ट्रेलिया, क्रोएशिया, फिनलैंड, तुनिशियां, जर्मनी, ईराक, ईजराइल, मैकडोनिया, मोरक्‍को, नीदरलैंड, नाइजीरिया, नार्वेजियन, रोमानिया, रायल, डेनिश, श्रीलंका व मालदीव के प्रतिनिधियों को आंमत्रित किया है।

अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच मुख्‍य सलाहकार कुलदीप प्रसाद शर्मा एडवोकेट ईस्‍ट-वेस्‍ट लॉ फर्म काठमांडू नेपाल ने बताया कि भूटान में आयोजित सम्‍मेलन में भारत-भूटान संबंधों का एक ऐतिहासिक क्षण है। भारत और भूटान के बीच स्‍थायी शांति और मैत्री होगी। पारस्‍परिक और दीर्घकालीन लाभ के लिए आर्थिक सहयोग को मजबूत करने और उसके विस्‍तार, शिक्षा, स्‍वास्‍थ्‍य, खेल तथा विज्ञान और प्रोद्यौगिकी के क्षेत्र में सहयोग बढ़ेगा।

कौन हैं नीता कंवर?

बता दें कि नीता कंवर का जन्‍म 1981 में पाकिस्‍तान के सिंध प्रांत के संघर स्थित रार मऊ में हुआ था। साल 2001 में नीता पढ़ाई के लिए भारत आई थीं और फिर यहीं की होकर रह गई। नीता कंवर कहती हैं कि पाकिस्‍तान के सिंध प्रांत में सोढ़ा राजपूत परिवार में जन्‍मी। वहां हैदराबाद के आगा खान स्‍कूल से 12वीं तक पढ़ाई की। 12वीं में आते-आते इतना तो समझ आ गया था कि पाकिस्‍तान में रही तो ना बेहतरीन उच्‍च शिक्षा मिल पाएगी और ना ही राजपूत परिवार में शादी होगी। क्‍योंकि पाकिस्‍तान में सिर्फ सोढ़ा राजपूत ही हैं, जो अपने ही समाज में बेटा-बेटी की शादी नहीं सकते। नीता कंवर की पूरी कहानी यहां क्लिक करके पढ़ें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+