Blackbuck Case: सलमान खान 5 साल की सजा, अन्य सभी आरोपी बरी
Recommended Video

जोधपुर। 20 साल पुराने काला हिरण शिकार मामले में आज जोधपुर कोर्ट ने अभिनेता सलमान खान को दोषी करार दिया है। वहीं इस मामले में अन्य सभी आरोपी अभिनेता सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे, तब्बू और नीलम को कोर्ट ने बरी कर दिया है। जज देव कुमार खत्री ने काला हिरण शिकार मामले में वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट 1972 के तहत सलमान खान को दोषी करार देते हुए पांच साल की सजा सुनाई गई है।

1998 के इस मामले में कोर्ट ने 28 मार्च को सुनवाई पूरी कर ली थी। गुरुवार को जज देव कुमार खत्री ने सलमान खान को दोषी करार दिया। वहीं अन्य आरोपियों को सबूतों के अभाव में कोर्ट ने बरी कर दिया। आपको बता दें कि, यह मामला उस वक्त सामने आया था जब सलमान खान 'हम साथ-साथ हैं' फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। काला हिरण शिकार मामले में इन सभी बॉलीवुड के कलाकारों के खिलाफ वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट 1972 के तहत मामला दर्ज किया गया था।
जोधपुर में सलमान खान पर कुल 4 मामले दर्ज किए गए थे। इनमें दो चिंकारा और दो काले हिरण के शिकार और एक आर्म्स एक्ट का मामला था। चिंकारा केस और आर्म्स एक्ट समेत तीन मामलों में वे पहले ही बरी हो चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications