Sachin Pilot Divorce Reason: सचिन पायलट-सारा अब्दुल्ला की लव स्टोरी से लेकर तलाक तक की पूरी कहानी
Sachin Pilot ka Talaq Kab hua: राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम व टोंक से कांग्रेस सचिन पायलट ने पत्नी सारा अब्दुल्ला से तलाक ले लिया। सचिन पायलट ने चुनाव शपथ पत्र में खुद को तलाकशुदा बताया है।
Sachin Pilot Love Story And Divorce: राजस्थान कांग्रेस नेता सचिन पायलट का उनकी पत्नी सारा अब्दुल्ला पायलट से तलाक हो गया है। सचिन व सारा ने कब और कौनसी कोर्ट से डिवार्स लिया है? इसका पता नहीं चल पाया है। सचिन पायलट के तलाक की जानकारी तब सामने आई जब 31 अक्टूबर 2023 को टोंक विधनसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया गया।
सचिन पायलट ने टोंक विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन कार्यालय में जमा करवाए नामांकन पत्र के साथ दिए शपथ पत्र में खुद को तलाकशुदा बताया है। डिपेंडेंट के तौर पर दोनों बच्चों का नाम लिखा है। इसका मतलब यह है कि तलाक के बाद सारा व सचिन पायलट के दोनों बेटों आरन पायलट व विहान पायलट पिता सचिन के पास हैं।

सचिन पायलट के तलाक की खबर के बीच जानिए सारा अब्दुल्ला को कब कहां दिल दे बैठे थे? फिर दोनों की लव मैरिज में क्या दिक्कत आई और अब बात तलाक तक कैसे पहुंच गई?
दरअसल, सचिन पायलट व सारा पायलट ने अपने प्रेम विवाह में मुश्किलों का जिक्र कुछ साल पहले एक टीवी प्रोग्राम रॉन्डिवू विद सिमी ग्रेवाल शो में किया था। तब सारा अब्दुल्ला ने कहा था कि सचिन व उनका परिवार राजनीति से जुड़ा हुआ था। ऐसे में दोनों के परिवारों के बीच दोस्ताना रिश्ते थे। इसी वजह से एक दूसरे को बचपन से ही जानते भी थे।

टीवी प्रोग्राम में सारा पायलट ने यह भी कहा था कि लव मैरिज से तीन-चार साल पहले दोनों लंदन में पढ़ते थे। तब दोनों लंदन में ही एक पारिवारिक कार्यक्रम में मिले थे। एक दूसरे को दिल दे बैठे थे। बातों, मुलाकातों का सिलसिला शुरू हो गया था। फिर सचिन पायलट लंदन से पढ़ाई पूरी करके भारत आ गए और सारा लंदन में ही रहकर पढ़ाई कर रही थी।
सचिन पायलट ने 2004 में की थी सारा से शादी
इस दौरान सचिन पायलट व सारा के बीच फोन, मैसेज व ईमेल के जरिए बात हुआ करती थी। पढ़ाई पूरी करने के बाद सचिन पायलट भी भारत लौट आए और सचिन व सारा ने शादी का फैसला लिया। सारा मुस्लिम तो सचिन हिंदू परिवार से हैं। सारा के परिवार ने दोनों की शादी को मंजूरी नहीं दी। साल 2004 में 15 जनवरी को परिवार के खिलाफ जाकर सारा ने सचिन से शादी की। इनकी शादी में सारा के परिवार से कोई नहीं आया था। हालांकि शादी के कुछ साल बाद इस रिश्ते को मंजूर कर लिया था।

जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम की बेटी हैं सारा
सारा जम्मू कश्मीर के पूर्व फारुख अब्दुल्ला की बेटी व पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला की वहन हैं जबकि सचिन पायलट पूर्व मंत्री राजेश पायलट व रमा पायलट के बेटे हैं। सचिन खुद भी दौसा से महज 26 सांसद व केंद्र में मंत्री रह चुके हैं। पीसीसी चीफ व राजस्थान उप मुख्यमंत्री का पद भी संभाल चुके हैं। वर्तमान में टोंक से विधायक हैं। इस बार 2023 के चुनाव में फिर नामांकन पत्र दाखिल किया है।
सचिन-सारा 2018 में साथ, 2023 में तलाक
सचिन पायलट ने राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में टोंक सीट से दाखिल किए नामांकन पत्र में पत्नी के नाम सामने तलाकशुदा लिखा है जबकि 2018 के चुनाव में पत्नी का नाम लिखा है। इसका मतलब है कि पांच साल में सारा व सचिन पायलट का रिश्ता इतना खराब हो गया कि दोनों ने गुपचुप तरीके से तलाक तक ले लिया। इससे पहले लोकसभा चुनाव 2014 में भी सचिन पायलट व सारा के अलग होने की बात चली थी, मगर तब इसे महज अफवाह बताया गया था।












Click it and Unblock the Notifications