VIDEO: सचिन पायलट का अपने 'गढ' टोंक से चुनावी शंखनाद, 40 सेकेंड में साफा बांध लूटी महफिल!

Sachin Pilot Safa Video: सचिन पायलट ने अपने विधानसभा क्षेत्र टोंक में 22 अगस्‍त को राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 का शंखनाद कर दिया है।

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्‍थान के पूर्व डिप्‍टी सीएम सचिन पायलट ने अपने 'गढ़' टोंक में मंगलवार को कार्यकर्ता सम्‍मेलन करके चुनावी शंखनाद कर दिया है। कार्यकर्ता सम्‍मेलन में महज 40 सेकंड में साफा बांधकर सचिन पायलट ने एक बार से लोगों को दिल जीत लिया। इससे पहले भी कई सार्वजनिक मंचों पर सचिन पायलट फुर्ती से साफा बांधते नजर आ चुके हैं। (वीडियो नीचे)

Sachin Pilot election campaign

टोंक विधायक सचिन पायलट ने वहां के रामलीला मैदान में आयोजित कार्यकर्ता सम्‍मेलन को सम्‍बोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा की सरकार को हटाना है तो अभी राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस को जीत दिलानी होगी।

Recommended Video

    VIDEO: सचिन पायलट का अपने 'गढ' टोंक से चुनावी शंखनाद, 40 सेकेंड में साफा बांध लूटी महफिल!

    टोंक कार्यकर्ता सम्‍मेलन में सचिन पायलट आक्रामक अंदाज में दिखे। कहा कि मैंने 20-25 की राजनीति में कभी ओछी राजनीति नहीं की। मेरे खिलाफ होने और आलोचकों को भी मैंने मान-सम्‍मान दिया है, लेकिन इसे मेरी कमजोरी नहीं समझें।

    Sachin Pilot safa video

    टोंक कार्यकर्ता सम्‍मेलन में सचिन पायलट ने भाजपा के पंचायत समिति सदस्‍य जगदीश चौधरी और भाजपा इकाई अध्‍यक्ष लादू भडाना को कांग्रेस की सदस्‍यता ग्रहण करवाई। इसके अलावा टोंक विधानसभा क्षेत्र में 22.25 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया।

    कार्यकर्ता सम्‍मेलन में भारी भीड़ उमड़ी, जिसे देखकर सचिन पायलट ने कहा कि पिछली बार यहां से 54 हजार वोटों से जीत हासिल हुई। इस बार जनता का उत्‍साह बता रहा कि पहले से भी ज्‍यादा मतों से जीत दर्ज होगी। सचिन पायलट ने सीडब्‍लयूसी सदस्‍य बनाए जाने पर टोंक की जनता की तरफ से भारतीय कांग्रेस का आभार भी जताया।

    उल्‍लेखनीय है कि टोंक कार्यकर्ता सम्‍मेलन के पोस्‍टर के जरिए भी सियासी संदेश दिया गया। पोस्‍टर में सचिन पायलट के साथ कांग्रेस आलाकमान के चेहरे व राजस्‍थान सीएम अशोक गहलोत को भी जगह दी गई। सचिन पायलट-अशोक गहलोत के बीच सियासी मतभेद के बीच ऐसा पहली बार हुआ है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+