उदयपुर की घटना के बाद RSS ने राजस्थान में बुलाई तीन दिन की बैठक, हालात पर होगी चर्चा

जयपुर, 05 जुलाई। राजस्थान के झुनझुनू में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने तीन दिवसीय बैठक बुलाई है। इस बैठक में जिस तरह सेहाल ही में कन्हैया लाल की गला रेतकर हत्या की गई उसके बाद के हालात पर चर्चा होगी। बता दें कि कन्हैया लाल हिंदू टेलर थे, जिनका 28 जून को बदमाशों रियाज और गोस ने गला रेतकर हत्या कर दी थी। दोनों ने इसके बाद एक वीडियो शेयर करके हत्या का जिम्मा भी लिया था। दरअसल कन्हैया लाल ने नूपुर शर्मा के समर्थन में फेसबुक पर एक पोस्ट लिखी थी, जिसके बाद दोनों ही बदमाशों ने कन्हैया लाल की हत्या कर दी।

rss

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की इकाई मुस्लिम राष्ट्रीय मंच आरएसएस के नेता इंद्रेश कुमार के निर्देशन में यह बैठक करने जा रही है। आरएसएस बैठक के जरिए कन्हैयालाल को अलग-अलग जगह पर श्रद्धांजलि देगा। संघ अलग-अलग मुस्लिम संगठनों के साथ संपर्क में है ताकि देश में सौहार्द बना रहे और तनाव ना बढ़े। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच भी कट्टरपंथ के खिलाफ बैठकों का आयोजन कर रहा है। बता दें कि कन्हैया लाल की हत्या करने वाले दोनों ही बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जिस तरह से टीवी डिबेट में पूर्व भाजपा नेता नूपुर शर्मा ने मोहम्मद साहब को लेकर टिप्पणी की उसके बाद उनके खिलाफ देशभर में प्रदर्शन होने लगे, कई जगहों पर हिंसा भी हुई। कई गल्फ देशों ने भी इसकी आलोचना की, जिसके बाद भारत सरकार ने इन देशों को बयान जारी किया। बाद में नूपुर शर्मा को पार्टी से बाहर कर दिया गया। नूपुर शर्मा के खिलाफ अलग-अलग शहरों में केस दर्ज किए गए। जिसके बाद नूपुर शर्मा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करके मांग की उनके खिलाफ सभी केस दिल्ली ट्रांसफर किए जाएं, उनकी जान को खतरा है। लेकिन इस याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया और कहा कि देश की सुरक्षा के लिए आप खतरा हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+