Ravindra Bhati vs Rohit Godara: रोहित गोदारा ने दी रविंद्र भाटी को जान से मारने की धमकी, पढ़ें क्‍या-क्‍या लिखा

Ravindra Bhati vs Rohit Godara: बाड़मेर-जैसलमेर सीट चुनाव 2024 में निर्दलीय प्रत्‍याशी रविंद्र सिंह भाटी को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी लॉरेंस बिश्‍नोई गैंग के गैंगस्‍टर रोहित गोदारा ने दी है।

धमकी देने वाले ने रविंद्र सिंह भाटी के अलावा अपनी पोस्‍ट में राष्‍ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष रहे सुखदेव सिंह गोगामेड़ी व बाड़मेर लोकसभा चुनाव में कांग्रेस उम्‍मीदवार उम्‍मेदाराम बेनीवाल का भी नाम लिया है। हालांकि पोस्‍ट को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

rohit godara kill ravindra bhati

रोहित गोदारा कपूरीसर नाम की आईडी से सोशल मीडिया पर लिखा गया है कि 'मैं रविन्द्र सिंह भाटी को स्पष्ट रूप से कह रहा हूं कि अगर इसी तरह उचलने की कोशिश की तो यह दिन दूर नहीं होगा कि लोग कहेंगे एक और राजपूत सितारा चला गया। (पूर्व सुखदेव सिंह गोगामेड़ी)

rohit godara kill ravindra bhati

'हम तो चुनाव से पहले ही बहुत कुछ बदल सकते थे, लेकिन मेरे लोगों में उम्मेदाराम बेनीवाल जी के कांग्रेस में जाने की निराशाजनक स्थिति के कारण ही रविन्द्र सिंह भाटी इस लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी रह पाया, वरना हमने तो बड़े बड़ों को भी कहीं बार नहीं अनेकों बार पैरों के नीचे रखा है। हमको नहीं तो कोई चुनाव लड़ना है और न कोई सत्‍ता का शौक है। हम चाहते हैं कि हमारी कौम के ऊपर कोई गलत नजरिए से देखने की हिम्मत भी नहीं करें।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+