घर के पीछे सीढ़ी लगाकर छत के रास्ते से घुसे 10 डकैत ले गए 30 लाख का माल, परिवार सदमे में

धौलपुर। राजस्थान के धौलपुर जिले में शुक्रवार रात को तीस लाख रुपए की डकैती है, जिसे करीब 10 हथियारबंद बदमाशों ने अंजाम दिया है। विरोध करने पर परिवार को बंधक बना लिया और उनके साथ मारपीट की गई।

robbery of 30 lakh in Marena jewelers House Dholpur

घटना धौलपुर जिले के मरैना कस्बे की हैं। यहां बीती देर रात दस हथियारबंद बदमाशों ने एक स्वर्णकार के घर को निशाना बनाते हुए करीब 30 लाख रुपये की डकैती की वारदात को अंजाम दिया है। डकैती कस्बे में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार मरैना कस्बा निवासी पीड़ित सुनील कुमार वर्मा शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया हुआ था। उसका परिवार घर पर अकेला था। देर रात 10 हथियारबंद बदमाशों ने मकान के पीछे नीम के पेड़ के पास नसेनी (सीढ़ी) लगाकर छत पर पहुंच गए और जीना के पास खिड़की को काट कर घर के अंदर प्रवेश किया।

उसके बाद घर के अंदर जाकर एक खिड़की को काटकर एक बदमाश अंदर घुसा और उसने सारे दरवाजों की कुण्डी खोल दी। कुंडी खोलने के बाद सभी बदमाश कमरों में घुस आये और कमरों में सो रहे परिवार के सदस्यों के साथ बदमतीजी व मारपीट की। बदमाशों ने हथियारों की दम पर परिवार के सदस्यों के हाथ-पैर बांध कर अलमारी और संदूक की चाबियां लेकर 8 से 10 किलो चांदी के आभूषण, 600 ग्राम सोने के आभूषण और दो लाख की नगदी सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए।

बदमाशों ने यहां 30 लाख रुपए की डकैती की वारदात को अंजाम दिया है। डकैती के बाद पीड़ित परिवार सदमे है। पीड़ित परिवार ने डकैती की वारदात की सूचना दिहौली पठाना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस उप अधीक्षक किशोरीलाल सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने मौका मुआयना किया। डीएसपी किशोरीलाल ने बताया कि वावरदात का खुलासा करने के लिए दो टीमों का गठन किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+