चूरू : ICICI बैंक में डकैती, 6 बदमाश चंद मिनटों में यूं ले गए 33.77 लाख, डेढ़ घंटे मेंपकड़े गए

चूरू। राजस्थान के चूरू जिले के सिद्धमुख कस्बा स्थित आईसीआईसीआई बैंक में शुक्रवार को दिनदहाड़े डकैती हो गई। आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया और सिद्धमुख ICICI बैंक से 33.77 लाख रुपए लूट लिए। बैंक डकैती की सूचना पर सतर्क हुई पुलिस ने डेढ़ घंटे में ही मामले का पर्दाफाश कर दिया और लूटी गई रकम बरामद कर छहों आरोपियों को पकड़ भी लिया। उनके पास से हथियार और कार जब्त की गई है।

चार आरोपी नकाबबंद थे

चार आरोपी नकाबबंद थे

जानकारी के अनुसार अपराह्न तीन बजे तक ​सिद्धमुख आईसीआईसीआई बैंक में सब कुछ सामान्य था। इसी दौरान बैंक में आधा दर्जन हथियारबंद बदमाश घुसे। इनमें से 4 ने नकाब पहन रखा था। वो अंदर आ गए और शेष दो बाहर गेट पर खड़े हो गए। उन्होंने हथियार लहराते हुए बैंककर्मियों और वहां मौजूद लोगों को धमकाया।

 मैनेजर के सिर पर पिस्टल के बट से वार

मैनेजर के सिर पर पिस्टल के बट से वार

बाद में बदमाशों ने बैंक मैनेजर की सिर पर पिस्टल के बट से वार किया और कैशियर को गन पॉइंट पर लेकर 29 लाख की नगदी बैगों में भर ली। वहीं, बैंक में मौजूद एक ग्राहक से 4.77 लाख रुपए छीन लिए। बाद में बदमाश बैंककर्मियों और लोगों को डराते-धमकाते हुए अपनी कार से फरार हो गए। बदमाशों ने पूरी वारदात को चंद मिनटों में अंजाम दे डाला। पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम के अनुसार सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखने के बाद टीमें बनाकर बदमाशों का पीछा शुरू किया और ग्रामीणों के सहयोग से हंसिया बास के पास बदमाशों को दबोच लिया।

 बैंक डकैती के आरोप में गिरफ्तार

बैंक डकैती के आरोप में गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों में समैण थाना टोहना जिला फतेहबाद हरियाणा निवासी संदीप उर्फ रावण जाट (24), गजेन्द्र जाट उर्फ काला बालक (30) निवासी बरवाला हरियाणा, बबलू उर्फ परमजीत माली (23) निवासी लुहारी राधो हरियाणा, भूपेन्द्र उर्फ मलिक जाट (19) निवासी गली 9 सूर्य नगर हरियाणा, आजाद चमार (29) निवासी भैरी अकबरपुर उकलाना जिला हिसार हरियाणा, ऋषि उर्फ धर्मेन्द्र जाट (23) निवासी मसुदपुर हांसी जिला हिसार हरियाणा को गिरफ्तार किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+