बाड़मेर में ACB की कार्रवाई : रिटायर्ड IAS अधिकारी प्रेमाराम परमार 5 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा
बाड़मेर। राजस्थान के बाड़मेर में जयपुर व बीकानेर एसीबी टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी ने यहां से रिटायर्ड आईएएस अधिकारी के घर 5 लाख की रिश्वत लेते एक दलाल सहित दो को हिरासत में लिया है। बता दें कि रिटायर्ड आईएएस अधिकारी प्रेमाराम परमार पाक विस्थापितों तथा भूतपूर्व सैनिकों को जमीन आवंटन की एवज में पांच लाख की रिश्वत लेते निरुद्ध किए गए।
Recommended Video

बीकानेर एसीबी एसपी रजनीश पूनिया ने बताया कि प्रेमाराम परमार गत 31 अक्टूबर को कॉलोनाइजेशन डिपार्टमेंट से एडीशनल कमिश्नर पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। इसके अलावा प्रेमाराम परमार के जयपुर और जोधपुर आवास से करीब 1 लाख 60 हजार की राशि बरामद हुई है।

वहीं, 1500000 रुपए के गहने व पत्नी व साले के नाम से जमीन के कागजात भी बरामद किए गए हैं। इसके अलावा उनके कंपनी में शेयर के कागजात एवं महंगी शराब की बोतल जोधपुर आवास से बरामद की गई है। फिलहाल एसीबी द्वारा पूरे मामले को लेकर और भी कार्रवाई की जा रही है। पूरे प्रकरण में और भी कई खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications