REET पास नहीं कर पाया तो दी जान, लिखा-'मां-बाप का सपना नहीं करने पर त्‍याग दूंगा शरीर'

युवक विष्‍णु भरतपुर के कुम्‍हेर पुलिस थाना इलाके के गांव खंसवारा का रहने वाला था। भरतपुर में रीट की तैयारी करता था।

राजस्‍थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) पास करके टीचर बनने का सपना पूरा नहीं होने पर एक अभ्‍यर्थी हिम्‍मत हार गया। उसने अपने टारगेट समय से पहले ही जान तक दे दी।

बताया जा रहा है कि भरतपुर में रहकर रीट की तैयारी करने वाले विष्‍णु ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह भरतपुर जिले के कुम्‍हेर पुलिस थाना इलाके के गांव खंसवारा का रहने वाला था।

bharatpur Rajasthan

भरतपुर के मथुरा गेट थाना प्रभारी रामनाथ गुर्जर ने बताया कि विष्‍णु का शव उसके किराए के रूम में फांसी के फंदे पर लटका मिला है।

पुलिस की शुरुआती जांच में उसके कमरे से एक नोटबुक मिली है, जिसमें अपने भविष्‍य के बारे में कई बातें लिखी मिली है। ऐसा माना जा रहा है कि विष्‍णु रीट में फेल होने की वजह से अवसाद में था, जिसे वह झेल नहीं पाया और दुनिया ही छोड़ दी।

विष्‍णु 26 जून का लिखा एक नोट मिला है, जिसमें वह कह रहा था कि 'मैं अपने माता-पिता एवं मां सरस्वती को साक्षी मानकर यह कहता हूं कि अगर मैं 2 साल के अंदर यानी 6 दिसंबर 2023 तक अपने माता पिता का सपना पूरा ना कर सका तो मैं अपना शरीर त्याग दूंगा'

विष्‍णु भरतपुर में अपने दोस्‍त अमित के साथ किराए का रूम लेकर रीट की तैयारी कर रहा था। अमित पढ़ने के लिए लाइब्रेरी में चला गया था। वह वापस लौटा तो दोस्‍त विष्‍णु का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला।

पुलिस ने पोस्‍टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप‍ दिया। उसकी नोटबुक में यह भी लिखा मिला था कि 'विष्णु तूने अपनी जिंदगी खुद ही खराब कर ली है। किसी का कभी आदर नहीं किया। ना कभी किसी का सम्मान किया, इसलिए धिक्कार है तेरी जिंदगी पर। इसलिए तुझे कोई जीने का अधिकार नहीं'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+