Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

REET 2021 Exam: नकल करने का सबसे हाईटेक तरीका, 6 लाख की है ये 'ब्लूटूथ चप्पल'

जयपुर, 26 सितंबर: राजस्थान की टॉप परीक्षा में शुमार राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा 2021 (रीट) रविवार को पूरे प्रदेश में संपन्न हो गई। लाखों अभ्यर्थियों ने इस पेपर में हिस्सा लिया। वहीं पेपर में नकल से लेकर अफवाह पर लगाम लगाने के लिए सरकार की ओर से पुख्ता बंदोबस्त भी किए गए थे, जिनमें नेटबंदी भी शामिल थी, लेकिन ऐसी सख्ती के बावजूद परीक्षार्थी नकल करने की जुगत लगाने से बाज नहीं आए। प्रदेश में परीक्षा में नकल करने की कोशिश करने के आरोप में 5 अभ्यर्थियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। इन शातिर लोगों ने ऐसी चप्पल पहनी हुई थी, जिसके तलवे में नीचे ब्लूटूथ लगा हुआ था।

नकल करने का सबसे अनोखा तरीका

नकल करने का सबसे अनोखा तरीका

प्रदेश में परीक्षा के दौरान नकल करने का सबसे अनोखा तरीका सामने आया है। नकल करने का यह तरीका बेहद हाईटेक है कि किसी के पकड़ में भी ना आए और शातिर अपना काम करके आसानी से निकल भी जाए। लेकिन राजस्थान पुलिस की सतर्कता ने इसको पूरी तरह से नाकाम करके बीकानेर से नकल गिरोह के मास्टर माइंड समेत 5 लोगों को हिरासत में लिया है। अब सोशल मीडिया पर इस ब्लूटूथ लगी चप्पल की तस्वीर और वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं।

हाईटेक चप्पल के साथ 5 लोग हिरासत में

हाईटेक चप्पल के साथ 5 लोग हिरासत में

दरअसल, राजस्थान पुलिस ने सबसे पहले अजमेर में परीक्षा के दौरान पहले शख्स को दबोचा था, जिसके बाद पूरे प्रदेश से ऐसे नकल माफियाओं के कारनामे की परतें खुलती गई। बीकानेर और सीकर में भी ब्लूटूथ और मोबाइल के साथ इसी तरह की चप्पलें पुलिस को मिली हैं। जानकारी के मुताबिक अभ्यर्थी चप्पल में नकल की डिवाइस को छुपाकर एग्जाम सेंटर के लेकर जा रहा था, लेकिन पुलिस की सतर्कता ने उनकी इस चाल को पूरी तरह से फेल कर दिया।

इस चप्पल की कीमत 6 लाख रुपए

इस चप्पल की कीमत 6 लाख रुपए

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक परीक्षा से पहले नकल कराने वाले सक्रिय हो गया था, जिसने ऐसी डिवाइस लगी चप्पल बनाई, जिसके परीक्षा में नकल भी आसानी से हो जाए और किसी को शक भी ना हो। रिपोर्ट्स की मानें तो इस चप्पल की कीमत 6 लाख रुपए है। नकल गिरोह से 25 अभ्यर्थियों ने चप्पलें खरीदी हैं। पुलिस ने इन चप्पल के अलावा कई मोबाइल और सिम भी बरामद किए हैं। पुलिस ने अब तक प्रदेशभर से 8 लोगों को पकड़ा हैं। बाकी के अभ्यर्थियों की पहचान करने में जुटी हुई है।

 ऐसी होती थी इस चप्पल से नकल

ऐसी होती थी इस चप्पल से नकल

माइस्ट माइंड ने चप्पल बेचने के साथ-साथ नकल कराने की बात भी कही थी, जिसके चलते ब्लूटूथ वाली चप्पल अभ्यर्थियों को दी गई। चप्पल में लगे ब्लूटूथ में एक चिप लगी हुई थी, जो अभ्यर्थी के कान में लगे माइक्रो ईयरफोन से कनेक्ट था। दूसरी तरफ ब्लूटूथ में एक चिप लगी थी, जिसे मोबाइल की सिम से जोड़ा गया था। परीक्षा सेंटर पर जाने से पहले शातिर ने फोन से ब्लूटूथ को कनेक्ट कर लिया, जिससे वो पेपर में से प्रश्नों का हल करके मोबाइल के जरिए परीक्षार्थियों को बताने का प्लान था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+