Lok Sabha Election: रविंद्र सिंह भाटी अब पश्चिमी राजस्थान में करेंगे भाजपा का खेला...?

Lok Sabha Election: राजस्थान में 24 को सियासी रण में पश्चिमी राजस्थान की हॉट सीट बनी बाड़मेर जैसलमेर सीट पर आखिरकार रविंद्र सिंह भाटी ने निर्दलीय नामांकन दाखिल कर दिया।

आज रविंद्र सिंह भाटी ने नामांकन दाखिल कर चुनावी रण रौचक बना दिया। अब बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला करीब-करीब तय हो गया है।

ravindra-singh-bhati-filed-independent-nomination-from-barmer-jaisalmer-will-now-play-kabaddi

शनिवार को शिव विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने दोपहर 1:30 बजे विधिवत शुभ मुहुर्त में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। भाटी ने अपने समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन के समक्ष लोकसभा चुनाव नामांकन पत्र दाखिल किया।

Recommended Video

    Lok Sabha Election: रविंद्र सिंह भाटी अब पश्चिमी राजस्थान में करेंगे भाजपा का खेला...?

    भाटी ने इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि अपने यहां पर शगुन देखे जाते हैं। मैंने मुहूर्त में नामांकन पत्र दाखिल किया है। नामांकन सभा और रैली 4 अप्रैल को है।

    भाजपा से सुलह और बातचीत के सवालों पर भाटी ने कहा कि अब वार्ता का दौर खत्म हो गया है, अब चुनावी कबड्‌डी खेल रहे हैं। अब सर्वसमाज ने जो आदेश दिया है कि उसकी पालना के लिए आप सबके बीच में हैं। आगे तक भिजवाना आपकी जिम्मेदारी है।

    बीजेपी प्रत्याशी कैलाश चौधरी ने 28 मार्च को नामांकन पत्र दाखिल किया है। उम्मेदा राम बेनीवाल 3 अप्रैल को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। कांग्रेस-बीजेपी के अलावा बाड़मेर-जैसलमेर सीट पर शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी के चुनाव लड़ने से हॉट सीट बन गई है। यहां पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है।

    भाटी की जन आशिर्वाद यात्रा
    भाटी ने जन आशिर्वाद यात्रा को लेकर कहा कि यात्रा में इतना जबरदस्त सहयोग मिल रहा है कि मेरे पास शब्द नहीं है। युवाओं, बुजुर्गों और 36 कौम का प्यार मिल रहा है। उन लोगों में एक विश्वास और भरोसा है कि आगे आकर उनकी बात मजबूती से उठाएगा।

    सरकार से पटरी नहीं बैठने के सवार पर कहा कि राजनीतिक जीवन में कई तरह की उठा-पठक होती है। जल्द ही इन चीजों को आपके सामने लेकर आएंगे। हर विधानसभा की समस्या अलग-अलग है इसमें सबसे कॉमन समस्या सामने आई है वो समस्या शिव में भी है। मूलभूत सुविधाएं के साथ सबसे बड़ी समस्या पानी की है। बाकी हेल्थ व एजुकेशन की बात तो बाद की है।

    कल्याणपुर, समदड़ी और सिणधरी में गंदे पानी की समस्या से कई सारे किसान भाई परेशान हो रहा है। नहरी बेल्ट में बिजली की समस्या बहुत बड़ी है। समस्याओं की कमी नहीं है, यहां के लोगों को भरोसा है कि मोटियार (युवा) आगे आएंगे और यहां के लोगों के लिए काम करेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+