Sikar Mahapanchayat : राकेश टिकैत 23 को आएंगे राजस्थान, सीकर किसान महापंचायत में दिखाएंगे 'ताकत'

सीकर। राजस्थान में 'किसान आंदोलनों' की धरती सीकर फिर देशभर की सुर्खियों में आने को है। किसान आंदोलन के नेता राकेश टिकैत राजस्थान की किसान महापंचायत में हिस्सा लेने के लिए सीकर को चुना है। सीकर में राकेश टिकैत के दौरे की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

23 को सीकर किसान महापंचायत

23 को सीकर किसान महापंचायत

दो माह पूर्व से दिल्ली की सीमाओं पर किसानों को आंदोलन शुरू होने के बाद राकेश टिकैत का राजस्थान का पहला दौरा है। टिकैत सीकर कृषि उपज मंडी परिसर में 23 फरवरी को सुबह 11 बजे होने वाली किसान महापंचायत में हिस्सा लेंगे। बता दें कि सीकर कई बड़े किसान आंदोलनों का गवाह रह चुका है। सीकर किसान आंदोलन ने तीन साल पहले राजस्थान की तत्कालीन वसुंधरा राजे सरकार को भी किसानों की मांगें मानने को मजबूर कर दिया था।

 राकेश टिकैत व अमराराम होंगे मुख्य वक्ता

राकेश टिकैत व अमराराम होंगे मुख्य वक्ता

सीकर किसान नेता किशन पारीक ने बताया कि सीकर कृषि उपज मंडी में 23 फरवरी को प्रस्तावित किसान महापंचायत के लिए सीकर संयुक्त किसान मोर्चे की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई है। सीकर महापंचायत में राकेश टिकैत व अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमराराम मुख्य वक्ता होंगे। सीकर किसान महापंचायत की तैयारियों के बीच जिले में टोल नाकों पर भी किसान महापंचायतें हो रही हैं।

 ढाका भवन में कार्यकर्ताओं की बैठक 12 को

ढाका भवन में कार्यकर्ताओं की बैठक 12 को

10 फरवरी को राशिदपुरा टोल नाके पर किसान महापंचायत हो चुकी है और 11 फरवरी को बलारा में महापंचायत हुई है जबकि 13 फरवरी को भूमा सेवद बड़ी व अखेपुरा टोल पर 14 फरवरी को दूजोद व आसपुरा-अजीतगढ़ टोल पर किसान महापंचायत प्रस्तावित है। किशन पारीक ने बताया कि विस्तृत रणनीति के लिए 12 फरवरी को किशन सिंह ढाका भवन में किसान सभा, नौजवान सभा, महिला समिति, SFI व अन्य संगठनों के कार्यकर्ताओं की बैठक होगी।

 18 फरवरी को रेल रोको आंदोलन

18 फरवरी को रेल रोको आंदोलन

सीकर ज़िले में संयुक्त किसान मोर्चे की ओर से 14 फरवरी को पुलवामा शहीदों की याद में कैंडल मार्च, 16 फरवरी को सर छोटूराम जयंती पर किसान एकजुटता दिवस व 18 फरवरी को रेल रोको आंदोलन होगा। सीकर ज़िले के सभी टोल नाकों पर किसानों का रात-दिन का धरना व सभा यथावत चल रहे हैं। गुरुवार को अखेपुरा टोल नाके पर आयोजित आम सभा को किशन पारीक, सुभाष नेहरा, भगवान सहाय जाखड़ , महिपाल गुर्जर व सन्त कुमार सुंडा ने सम्बोधित किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+