Rajasthan News: सलमान खुर्शीद चाहते हैं भारत में भी बांग्लादेश जैसे हालात पैदा हों-राठौड़
बांग्लादेश में तख्ता पलट हो गया। पीएम शेख हसीना को अपना देश छोड़कर शरण लेना भारत आना पड़ा है। बांग्लादेश मामले में तमाम नेताओं की प्रतिक्रिया आ रही हैं।
राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार में कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने तो यहां तक कह दिया है कि कांग्रेस नेता खुर्शीद चाहते हैं कि भारत में भी बांग्लादेश जैसे हालात बन जाएं।

राजस्थान के मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ बुधवार को तीज के मौके पर दौसा जिले के बांदीकुई में 'हरियालो राजस्थान' (एक पेड़ मां के नाम) अभियान के तहत पौधे लगाए। इसी दौरान मंत्री राठौड़ ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद के एक बयान को लेकर उन पर तंज कसा है।
सलमान खुर्शीद के बयान पर राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस में ऐसे बहुत से लोग हैं, जो चाहते हैं बांग्लादेश की तरह के हालात भारत में भी हो जाए।
कांग्रेस बौखला गई है। बेचैन हो गई है। कांग्रेस को ऐसा लग रहा था कि यह सत्र नहीं चला पाएंगे। लेकिन इतना शानदार सत्र निकलने के बाद कांग्रेस में बौखलाहट है। इसी के चलते गलत शब्दों का इस्तेमाल गलत भावों का इस्तेमाल करना, यह सब इन कांग्रेसियों की नीति थी।
राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा है कि ऐसा लगता है कि सलमान खुर्शीद ऐसा चाहते हैं कि जैसा बांग्लादेश में हुआ है। वैसा भारत में भी हो जाए। ऐसी सोच सलमान खुर्शीद की ही नहीं, बल्कि कई कांग्रेसियों की है। जो चाहते हैं देश बंटे। चाहे जाति में बंटे या धर्म के नाम पर बंटे। ऐसी कांग्रेस की सोच है।












Click it and Unblock the Notifications