Rajasthan News: राज्यसभा की सीट होगी खाली, केसी वेणुगोपाल के बाद किसका आए नम्बर ?
Rajasthan News: राजस्थान में राज्यसभा की सीट वेणुगोपाल के लोकसभा में सांसद चुने जाने के बाद अब खाली होने वाली है। ऐसे में एक बार फिर से चुनावों को लेकर कांग्रेस- भाजपा आमने सामने होगी।
केसी वेणुगोपाल ने अलप्पुझा सीट से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद राजस्थान राज्यसभा पद से इस्तीफा दिया है। जिसके बाद अब उपचुनाव की स्थिति बन गई है।

विधायकों के विधायक पदों से इस्तीफा देने के कारण भाजपा की नजर राज्यसभा सीट पर है, जिससे राजस्थान में चुनावी मुकाबले की स्थिति बन गई है, जिसका कांग्रेस और भाजपा दोनों पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ेगा।
हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल केरल की अलाप्पुझा लोकसभा सीट से निर्वाचित हुए हैं। वे राजस्थान से राज्यसभा सांसद भी हैं। उनका कार्यकाल जून 2026 तक है।
अब लोकसभा सांसद चुने जाने के बाद वे राज्यसभा सांसद पद से इस्तीफा देंगे जिससे राजस्थान की एक राज्यसभा सीट खाली हो जाएगी।
राज्यसभा सीट खाली होने के बाद छह महीने के भीतर राज्यसभा सीट के लिए उपचुनाव कराए जाएंगे। ऐसे में राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस और भाजपा एक बार फिर आमने सामने होने वाले है।
राज्यसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव में भाजपा का पलड़ा भारी है। प्रदेश में भाजपा के 115 विधायक हैं जबकि कांग्रेस और गठबंधन के विधायकों की संख्या 74 है। इनमें कांग्रेस के 69, भारत आदिवासी पार्टी के 4 और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी का 1 विधायक शामिल है।
निर्दलीय विधायकों में चंद्रभान सिंह आक्या और यूनुस खान सत्ताधारी पार्टी के साथ हैं। इस लिहाज से राज्यसभा चुनाव में भाजपा मजबूत स्थिति में है।
ऐसे में कांग्रेस की सीट भाजपा के खाते में जाने की संभावना है। राज्यसभा के लिए होने वाले उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत होने पर कांग्रेस की एक सीट कम हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications