Rajasthan News: राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने किसे दी वंडर सरकार की उपाधि,जानिए आप भी

Rajasthan News: भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने भजनलाल सरकार को वंडर सरकार की उपाधि दी है।

घनश्याम तिवाड़ी ने कहा कि महज 90 दिन में संकल्प पत्र के वादों को पूरा करने में जुटी है भजनलाल सरकार । पेट्रोल-डीजल के वेट और फ्रेट कम कर प्रदेशवासियों को बड़ी राहत दी है।

rajya-sabha-mp-ghanshyam-tiwari-gave-the-title-of-wonder-government-to-bhajanlal-government

सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने पिछली कांग्रेस सरकार पर पटलवार करते हुए खहा कि कांग्रेस के समय देश में सबसे महंगा प्रदेश हो गया था राजस्थान, अब आमजन को मिलेगी महंगाई से राहत।

पेपर लीक मामले में माफियाओं पर कार्रवाई को लेकर घनश्याम तिवाड़ी ने भजलाल सरकार की तारीफ में कसीदें पढ़ते हुए कहा कि सरकार ने एसआईटी ने गठन के साथ ही त्वरित कार्रवाई कर पेपर लीक माफियाओं पर शिकंजा कस दिया।

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश की भजनलाल सरकार को ''वंडर'' सरकार बताया।

सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने कहा कि महज 90 दिन में प्रदेश की भजनलाल सरकार ने प्रदेश की 73 लाख महिलाओं को 450 रूपये में एलपीजी सिलेंडर देने का वादा पूरा किया।

चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पेट्रोल-डीजल की दरों की समीक्षा के लिए कहा था, लेकिन कल केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर 2 रूपये कम किये और प्रदेश की भजनलाल सरकार ने 2 प्रतिशत वैट और फ्रेट घटाकर प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में पेट्रोल-डीजल की दरों में विसंगतियों को दूर किया है।

सासंद घनश्याम तिवाड़ी ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता जो कि 46 प्रतिशत था उसको बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया।

राज्य सरकार को 1640 करोड़ का अतिरिक्त भार वहन करना पड़ेगा। वहीं पेट्रोल-डीजल पर वैट-फ्रेट कम करने से 1750 करोड़ रूपया तेल कंपनियों को चुकाएगी।

एसआईटी द्वारा त्वरित कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए उन्होने कहा कि यही एसआईटी पहले भी थी और आज भी है। भजनलाल सरकार द्वारा एसआईटी गठन के तुरंत बाद पेपर लीक प्रकरण के 65 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और 20 डमी कैंडिडेट और उनके सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही गैंगेस्टर एक्ट में कार्रवाई करते हुए 15 हजार लोगों को पाबंद किया गया है।

सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार के समय राजस्थान देश का सबसे महंगा प्रदेश कहलाया जाता था, लेकिन भाजपा सरकार आते ही एलपीजी गैस सिलेंडर, पेट्रोल-डीजल की दरों को कम करने से महंगाई पर नियंत्रण होने लगा है।

प्रदेश की भजनलाल सरकार ने थर्मल पावर प्लांट के लिए काॅल आवंटन के समय ही समुचित कोयला खरीदकर आपूर्ति को सुनिश्चित किया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने रूस-यूक्रेन युद्ध के बावजूद रूस से 30 प्रतिशत क्रूड खरीदकर रिफाइनरी से शुद्ध कर यूरोप में एक्सपोर्ट करने का काम किया है।

ऊर्जा के क्षेत्र में भारत आत्मनिर्भर बन रहा है और देश के भीतर ऊर्जा तंत्र मजबूत हो रहा है। ईआरसीपी समझौते के बाद जहां पहले 13 जिलों को इससे लाभ मिलने की बात कही गई थी अब इस समझौते का विस्तार करते हुए 21 जिलों को पानी मिलेगा।

यमुना जल समझौते के बाद प्रदेश के झुंझुनू, चुरू, सीकर और नीमकाथाना जिलों को इस योजना का सीधा लाभ मिलेगा।

प्रेसवार्ता के दौरान मंच पर प्रदेश महामंत्री एवं विधायक जितेन्द्र गोठवाल, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं विधायक कुलदीप धनकड़ और भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+