राज्यसभा चुनाव : सीएम गहलोत ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- 'राजस्थान में नहीं चल पाएगा हार्स ट्रेडिंग का खेल'
जयपुर, o6 जून। राज्यसभा चुनाव को लेकर उल्टी गिनती जारी है तो वहीं सीएम गहलोत लगातार भाजपा पर हार्स ट्रेडिंग का आरोप लगाया है। मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने वापस अपनी बात दोहराते हुए परिवाद के बारे में भी सफाई दी। उन्होंने कहा कि यहां पर भाजपा की तरफ से बहुत ज्यादा माहौल खराब किया गया है इसलिए परिवाद दिया गया है, जिससे एनसीबी इसकी गहनता से जांच करे। परिवाद देना हमारे लिए जरूरी हो गया था। यहा वृहद स्तर पर विधायकों की खरीदने की कोशिश हो रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के पास संख्या बल नहीं है लेकिन फिर भी वो बार-बार झूठे दावे कर रहे हैं। ये एक सोचनीय बात है कि वो इस तरह से झूठे दावे कैसे कर सकते हैं। हमारे यहां सब एक हैं, किसी के मन में कोई भी बात नहीं हैं, हम सभी साथ में हैं। हमारे विधायक हमारे साथ हैं और इस बार राज्यसभा चुनाव में हम तीनों सीट जीत रहे हैं। भाजपा का गंदा खेल यहां कामयाब नहीं हो पाएगा।
तत्काल प्रभाव से एक्शन लेने की अपील
आपको बता दें कि सी जलदाय मंत्री महेश जोशी नेविधायकों की खरीद-फरोख्त की आशंका के मद्देनजर एसीबी में लिखित में शिकायत दर्ज कराई है और इस पर तत्काल प्रभाव से एक्शन लेने की अपील की है। उन्होंने इस बारे में मीडिया में बयान भी दिया है।
उन्होंने कहा कि उन्हें डर है कि भाजपा राज्य,सभा चुनाव में बड़े स्तर पर धन-बल प्रयोग कर सकती है इसलिए उन्होंने एसीबी में लिखिल शिकायत की है। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर चुनाव आयोग भी जाएंगे लेकिन भाजपा के हॉर्स ट्रेडिंग के फॉर्मूले को कामयाब नहीं होने देंगे।












Click it and Unblock the Notifications