Rajya Sabha Elections: सीएम गहलोत का बड़ा आरोप,कहा-'BJP हॉर्स ट्रेडिंग के चक्कर में, खेल रही है गंदा गेम'
जयपुर, 01 जून। राज्यसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है तो वहीं इस चुनाव को लेकर राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने बीजेपी पर हॉर्स ट्रेडिंग का बड़ा आरोप लगाया है। मीडिया से बात करते हुए सीएम ने कहा कि 'भाजपा को पता चल गया है कि उसकी हार होने वाली है और इसी कारण वो फिर से 15 साल पुराना वाला गंदा गेम खेल रही है लेकिन वो इसमें कामयाब नहीं हो पाएगी।'
Recommended Video

उन्होंने भड़कते हुए कहा कि 'इनको पता है कि इनके पास वोट नहीं है, इसलिए हॉर्स ट्रेडिंग करके प्रदेश का माहौल खराब करना चाहते हैं। लेकिन उनकी इच्छा पूरी नहीं हो पाएगी। बीजेपी इससे पहले भी हमारी सरकार गिराने की साजिश रच चुकी है और जिसके लिए हमें 34 दन होटल में बंद रहना पड़ा तो वहीं निर्दलीय और सहयोगी दलों के विधायकों को 35-35 करोड़ का लालच भी दिया था लेकिन इन सभी ने हमारा साथ नहीं छोड़ा और इस बार भी ऐसा ही होगा और भाजपा अपने नापाक मंसूबों में सफल नहीं हो पाएगी।'
उन्होंने कहा कि 'हमारे तीनों उम्मीदवार रणदीप सिंह सुरजेवाला, मुकुल वासनिक और प्रमोद तिवारी जीतेंगे और भाजपा का खरीद-फरोख्त वाला सपना केवल स्वप्न ही बनकर रह जाएगा।' आपको बता दें कि 10 जून को 15 राज्यों की 57 राज्यसभा सीटों के लिए वोटिंग होगी, जिसमें उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, राजस्थान, पंजाब, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, उत्तराखंड, हरियाणा, तमिलनाडु, कर्नाटक और राजस्थान की सीटें शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications