कौन हैं अफसर राजेश टेक चंदानी, जो हाफ पैंट पहन पहुंच गए ऑफिस, स्टाफ को 'बाबा' की तरह देने लगे 'ज्ञान'
Rajesh Tekchandani in Half Pant T-Shirt: राजस्थान एक वरिष्ठ अधिकारी सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं। ये हाफ पैंट और टी-शर्ट पहनकर ऑफिस पहुंच गए। हंगामा होता देख स्टाफ का ओशो के प्रवचन देने लगे।
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ऑफिस में सेक्शन ऑफिसर राजेश टेकचंदानी जिस वेशभूषा में पहुंचे, उसे देख तो लगा जैसे वो पिकनिक मनाने आए हो। हाफ पैंट, सफेद टीशर्ट व काली टॉपी पर्यटक जैसे लग रहे थे।

सेक्शन ऑफिसर टेक चंदानी हाफ पैंट में ऑफिस आए और सबसे पहले बोर्ड निदेशक शैक्षिक राकेश स्वामी के कक्ष पहुंचे। वहां अधिकारियों से भी अपने आप को बड़ा अधिकारी बताया। कहा कि बोर्ड अधिकारी समझते हैं कि वह उनके कर्मचारी हैं जबकि वह इनसे भी बड़े अधिकारी हैं। वह चाहे सेक्रेटरी साहब हों, अध्यक्ष साहब हों या स्वामी जी हो।
मीडिया की खबरों के अनुसार स्टाफ ने बताया कि राजेश टेक चन्दानी ओशो के प्रवचनों से प्रभावित नजर आए। वीडियो में राजेश यह कहते नजर आ रहे हैं कि वह समाज को कुछ देने के लिए निकले हैं। सब लेना चाहते हैं तो ठीक है। वरना, ओशो गुरु जी ने सिखाया है, जहां के नियम हो उसकी आपको पालन करनी है। हाथ जोड़कर कहते हुए टेक चन्दानी यह कहते नजर आए।
सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो में टेक चंदानी कहते नजर आ रहे हैं कि बोर्ड में ड्रेस कोड लागू होना चाहिए। उनकी यहां 3 बहन भी काम करती हैं। वह भी इस तरह के कपड़े पहन कर आएंगी। टेकचंद ने दूसरे कर्मचारियों के साथ भी हाथापाई और बदतमीजी की। इस हरकत के बाद राजेश टेकचंदानी को बोर्ड सचिव कैलाश चंद शर्मा ने सस्पेंड कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications