राजेंद्र गुढ़ा का नया वीडियो Viral : बोले-BSP से चुनाव जीतकर कांग्रेस में मंत्री बनू, बताओ खेल में कोई कमी है
झुंझुनूं, 27 नवंबर। राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार के मंत्रिमंडल फेरबदल में सैनिक कल्याण राज्यमंत्री बनाए जाने के बाद से उदयपुरवाटी विधायक राजेंद्र गुढ़ा लगातार विवादित बयान दे रहे हैं। पहले उन्होंने फिल्म अभिनेत्री कैटरीना कैफ के गालों जैसी सड़कें बनवाने की मांगी और अब कांग्रेस को ही आइना दिखा दिया है।

'कांग्रेस में दरी उठाने का टाइम निकल लेता हूं'
राज्यमंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने कहा कि 'मैं बसपा से चुनाव जीतकर कांग्रेस में शामिल हो जाता हूं और फिर मंत्री बन जाता हूं। कांग्रेस में दरी उठाने का टाइम आता है तो उनको बोल देता हूं कि संभालो अपनी कांग्रेस'
Recommended Video

बोले थे-हेमा मालिनी हो गईं बूढी
हेमा मालिनी बूढी हो गईं अब सड़कें कैटरीना कैफ के गालों जैसी वाले बयान के बाद यह बसपा-कांग्रेस वाली बात राज्यमंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने उदयपुरवाटी के गांव जहाज मावता में गुरुवार रात कही। इसका सोशल मीडिया में वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

राजेंद्र गुढ़ा की हाइट छह फीट चार इंच
यहां पर राजेंद्र गुढ़ा ने कहा कि 'मैं तो इस बार भी बहनजी के पास जाकर बसपा की टिकट ले आया और कांग्रेस में शामिल होकर मंत्री बन गया। बताओ खेल में कोई कमी है क्या? वैसे भी 6 फीट 4 इंच का मेरा जैसा शख्स दूसरा नहीं मिलेगा'
52 सैंकड का वीडियो वायरल
52 सैकंड के इस वायरल वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि गांव जहाज मावता में मंत्री बनने के बाद राजेंद्र गुढ़ा का अभिनंदन समारोह रखा गया था। इन दो विवादित बयानों से पहले भी गुढ़ा कई बार ऐसी अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर चुके हैं।

शेष विधायकों को पद नहीं मिलने से नाराज
उल्लेखनीय है कि राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 जीतने के बाद बसपा के छह विधायक ये 6 विधायक शामिल हुए राजेंद्र गुढा उदयपुरवाटी झुंझुनूं, वाजिब अली नगर भरतपुर, जाेगिंदर अवाना नदबई भरतपुर, संदीप यादव तिजारा अलवर, दीपचंद खेरिया किशनगढ़ बास अलवर लाखन सिंह कराैली सितम्बर 2019 में राजस्थान कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

राज्यमंत्री गुढा ने लौटाई सरकारी गाड़ी
राजेंद्र सिंह गुढ़ा बसपा से कांग्रेस में आए शेष पांच विधायकों को राजस्थान सरकार में कोई पद नहीं दिए जाने से नाराज हैं। गुढ़ा ने सरकारी गाड़ी भी लौटा दी। राज्यमंत्री बनने के बाद वे उदयपुरवाटी सरकारी गाड़ी से आए थे, लेकिन अब वे सरकारी गाड़ी का इस्तेमाल नहीं कर रहे। गुढ़ा का कहना है कि बसपा के पांच विधायकों ने अशोक गहलोत सरकार का संकट के समय साथ दिया था, उनको कोई सम्मान नहीं दिलाया गया।












Click it and Unblock the Notifications