Rajasthan : 28 वर्षीय महिला बिना कपड़े के FIR दर्ज कराने पहुंची पुलिस थाने, अब मामले में आया नया मोड़
Churu News in Hindi, चूरू। राजस्थान के चूरू जिले के बीदासर कस्बे में एक विवाहिता द्वारा निर्वस्त्र होकर पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करवाने पहुंचाने के मामले ( Churu Woman Case ) में नया मोड़ आ गया है। अब महिला उन्हीं के साथ रहना चाहती है, जिनके खिलाफ उसने कई आरोप लगाए थे। मूलरूप से महाराष्ट्र की रहने वाली 28 वर्षीय यह महिला रविवार सुबह बिना कपड़ों को तीन किलोमीटर पैदल चलकर पुलिस थाने में अपने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने पहुंची थी।

तब पीड़िता ने बीदासर पुलिस थाने में अपनी सास, जेठ, जेठानी व देवर के खिलाफ मामला प्रताड़ना व कपड़े फाड़ देने का मामला दर्ज करवाया था। आरोप लगाया था कि ससुराल पक्ष के लोगों ने रविवार सुबह उसके साथ मारपीट की और कपड़े फाड़ डाले। इसके बाद वह नग्न अवस्था में ही ससुराल से पुलिस थाने के लिए रवाना हो गई थी। घर से करीब तीन किलोमीटर दूर पुलिस थाने के करीब पहुंची तब उसे एक मंदिर में ले जाया गया और वहां बैडशीट से उसका शरीर ढकने के बाद पुलिस ने पूरा मामला सुना।
पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने उसकी सास विमला, देवर छोटू व देवर शंकर, जेठानी सुनिता व जेठ सम्पत के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें अरेस्ट कर लिया था और फिर जेल भिजवा दिया था। अब पीड़िता ने खुद कोर्ट में पेश होकर शपथ पत्र दिया है कि रविवार को उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया था। उसने क्रोध में आकर ऐसा कदम उठाया था, मगर वह अब इन्हीं के साथ रहना चाहती है। इसके बाद कोर्ट ने आरोपी सास, देवर व जेठ-जेठानी को जमानत पर छोड़ दिया।
लोग बनाते रहे वीडियो
पीड़िता रविवार सुबह करीब आठ बजे नग्न अवस्था में पुलिस थाने के लिए निकली थी। इस दौरान रास्ते में लोग उसका तन ढकने की बजाय वीडियो बनाते रहे। जब वह पुलिस थाने पहुंची तो आनन-फानन में पुलिस भी गंभीर हुई और लोगों के मोबाइल व रास्ते में दुकान-घरों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे से महिला के वीडियो डिलीट करवाए। इसके बाद बीदासर के वार्ड छह निवासी भवानी शंकर उर्फ शंकर नाई ने अपने मोबाइल से महिला का वीडियो वायरल करवा दिया। पुलिस ने शंकर को जेल भिजवा दिया है। बता दें कि पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला महाराष्ट्र के अकोला जिले के चोंडी गांव की रहने वाली है। करीब एक वर्ष पहले उसकी शादी मनोज भार्गव के साथ हुई थी। उसका पति छह माह पहले आसाम मजदूरी करने के लिए चला गया।












Click it and Unblock the Notifications