राजस्थान में गर्मी कम होगी या बढ़ेगी, जानिए अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम, क्‍या बोल रहे वैज्ञानिक?

Rajasthan Weather: राजस्थान में गर्मी और मानसूनी गतिविधियों के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के जयपुर केंद्र के वैज्ञानिक राधेश्याम शर्मा ने मंगलवार को जानकारी दी कि जयपुर, शेखावाटी, भरतपुर और अजमेर संभागों में अगले तीन दिन तक बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना है। हालांकि, 1 से 2 जून के बीच इन गतिविधियों में कमी आने की संभावना है।

उधर, दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान जैसे बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर और नागौर में लू का प्रकोप अगले 2-3 दिनों तक जारी रहेगा। इन इलाकों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

Rajasthan weather update

नौतपा में मौसम का बदला मिजाज

फिलहाल नौतपा का दौर चल रहा है। यानी वह नौ दिन जब सूर्य की किरणें पृथ्वी पर सबसे तीव्र होती हैं और सामान्यतः अत्यधिक गर्मी पड़ती है। इस बार नौतपा की शुरुआत 25 मई से हुई और यह 2 जून तक चलेगा। परंपरागत मान्यताओं और मौसम विज्ञान, दोनों के अनुसार, यह समय साल का सबसे गर्म होता है।

हालांकि इस बार नौतपा के बीच कुछ हिस्सों में प्री-मानसूनी गतिविधियां भी देखने को मिल रही हैं, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट हो सकती है। फिर भी, राजस्थान के पश्चिमी और दक्षिणी जिलों में नौतपा के असर से राहत मिलने की संभावना कम है।

यह भी पढ़ें- राजस्थान बॉर्डर पर ऑपरेशन सिंदूर के बाद फिर अलर्ट, अब किन जिलों में बजेगा हवाई हमले का सायरन?

मौसम विभाग की सलाह

  • लू प्रभावित क्षेत्रों में दोपहर 12 से 4 बजे तक बाहर निकलने से बचें।
  • खुले में काम कर रहे मजदूर और किसान सावधानी बरतें।
  • बारिश वाले क्षेत्रों में बिजली गिरने की घटनाओं से बचाव के लिए सतर्क रहें।

यह भी पढ़ें- Khan Sir ने लव मैरिज की या अरेंज, पत्नी AS Khan कैसी दिखती हैं, दहेज में क्या मिला? सबकुछ सामने आ गया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+