Rajasthan Weather Update: कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का डबल अटैक, इन जिलों में माइनस में पहुंचा पारा

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में सर्दी का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार 12 जनवरी को भी प्रदेश में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है। शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। कड़ाके की ठंड देखते हुए 8वीं क्लास तक के बच्चों की सर्दी की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, शीत लहर (Cold Wave) के चलते राज्य के कई जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Rajasthan Weather Update

Rajasthan Weather Update: 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

- IMD ने 12 जनवरी के लिए राजस्थान के 11 जिलों-गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, झुंझुनू, अलवर, जयपुर, टोंक, दौसा, भरतपुर और धौलपुर में घने कोहरे और शीत लहर को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

- इन इलाकों में सुबह के समय अति घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, जिससे दृश्यता घटकर 50 मीटर तक रह सकती है।

- ठंड और घने कोहरे की वजह से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। स्कूलों की छुट्टियां भी 14 जनवरी तक के लिए बढ़ा दी गई है।

IMD Weather Forecast: शेखावटी में माइनस में जाएगा पारा

मौसम विभाग का अनुमान है कि शेखावाटी अंचल में सर्दी का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल सकता है। सीकर जिले के फतेहपुर जैसे इलाकों में न्यूनतम तापमान -2 से -3.4 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की आशंका जताई गई है। प्रदेश के अधिकांश मैदानी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 3°C से 7°C के बीच बना रह सकता है। लगातार गिरते तापमान के कारण पाले और ठिठुरन से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। माउंट आबू में भी तामपान 0 डिग्री से नीचे जा सकता है।

Rajasthan Weather: बारिश की संभावना कम

मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, उत्तरी उत्तर प्रदेश के आसपास सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण कुछ इलाकों में हल्के बादल छा सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना फिलहाल नहीं है। सुबह और शाम के समय घने कोहरे का असर रहेगा जिसकी वजह से सार्वजनिक परिवहन बुरी तरह से प्रभावित है। आम लोगों से वाहन चलाते वक्त अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Jaipur Weather Forecast: प्रमुख शहरों का तापमान

चूरू: अधिकतम 19°C, न्यूनतम 5°C

जयपुर: अधिकतम 21°C, न्यूनतम 7-8°C

सीकर: अधिकतम 21°C, न्यूनतम 7-8°C

उदयपुर: अधिकतम 24°C, न्यूनतम 9°C

चूरू, सीकर और जयपुर के कुछ हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा और शीत लहर की स्थिति बनी रह सकती है। घने कोहरे के कारण सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि वे 30 किमी/घंटा से अधिक गति न रखें और फॉग लाइट का इस्तेमाल जरूर करें। शीतलहर से बचाव के लिए पर्याप्त गर्म कपड़े पहनने और बुजुर्गों व बच्चों का विशेष ध्यान रखने की अपील की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+