Rajasthan Weather Today: भीषण शीतलहर और कोहरे का कहर, शेखावाटी में पारा माइनस में पहुंचा
Rajasthan Weather Today: राजस्थान में सर्दी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार (13 जनवरी 2026) को भी राज्य के कई हिस्सों में भीषण शीतलहर (Severe Cold Wave) और अति घने कोहरे (Very Dense Fog) का अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और अन्य मौसम एजेंसियों के अनुसार मकर संक्रांति के त्योहार तक लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिलने की संभावना कम है। राज्य के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 0°C से 4°C के बीच रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग के मुताबिक, खास तौर पर चूरू, सीकर और फतेहपुर में तापमान शून्य से नीचे जाने की आशंका है। ऐसे में इन इलाकों में पाला (Ground Frost) गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है। इससे फसलों को नुकसान पहुंच सकता है।

Rajasthan Weather Today: भीषण शीतलहर और कोहरे का कहर
- श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, झुंझुनू और अलवर जैसे उत्तरी और पूर्वी जिलों में सुबह के समय अति घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
- कई जगहों पर दृश्यता 50 मीटर से भी कम हो सकती है। इससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित होने का खतरा है। प्रशासन ने वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
- IMD के अनुसार, राज्य के उत्तरी हिस्सों में अगले दो से तीन दिनों तक शीतलहर और भीषण शीतलहर की स्थिति बनी रह सकती है।
- ठंड के चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है और अस्पतालों में ठंड से जुड़ी बीमारियों के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है।
Jaipur Aaj Ka Mausam: स्कूलों में बढ़ाई गई ठंड की छुट्टी
बढ़ती ठंड को देखते हुए राज्य सरकार और जिला प्रशासन ने एहतियातन कदम उठाए हैं। जयपुर, नागौर, झुंझुनू और जालौर समेत 13 जिलों में 5वीं या 8वीं कक्षा तक के स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं, ताकि बच्चों के स्वास्थ्य पर ठंड का असर न पड़े। हालांकि फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा और बारिश का अलर्ट नहीं है। लोहड़ी और मकर संक्रांति के त्योहार के दिन कड़ाके की ठंड का असर रहेगा।
IMD Weather Forecast: पश्चिमी विक्षोभ के असर से होगी बारिश
मौसम विभाग के हालिया अपडेट के मुताबिक, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर पड़ रहा है। कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी की वजह से राजस्थान, हरियाणा और दूसरे प्रदेशों में शीलतहर चल रही है।15 जनवरी के बाद एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम के मिजाज में बदलाव आ सकता है। इससे कुछ इलाकों में हल्की बारिश या तापमान में आंशिक बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications