Rajasthan Weather Today: राजस्थान में भीषण शीतलहर का अलर्ट, मौसम की मार देख स्कूलों की टाइमिंग भी बदली
Rajasthan Weather Today: भारत के अलग-अलग प्रदेशों में इस वक्त मौसम का पूरा चक्र बदलता दिख रहा है। दक्षिण भारत के राज्यों में चक्रवाती तूफान दित्वाह की वजह से मूसलाधार बारिश हो रही है। उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने देश के 10 राज्यों में भीषण शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान के शेखावटी में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री रहने का अनुमान जताया गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में अगले चार से पांच दिनों तक शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। इन राज्यों में तापमान सामान्य से काफी नीचे जा सकता है। राजस्थान में ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों की टाइमिंग में भी बदलाव किया है।

Rajasthan Weather Today: शेखावटी में भीषण शीतलहर का अलर्ट
- जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, राजस्थान में 3 दिसंबर से कड़ाके की ठंड का नया दौर शुरू होने की संभावना है। खास तौर पर शेखावाटी क्षेत्र (सीकर, झुंझुनू और चूरू) में भीषण शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की गई है।
- यह क्षेत्र पहले से ही राजस्थान का कोल्ड हॉटस्पॉट माना जाता है। इन जिलों में रात का तापमान 3°C से भी नीचे जा सकता है। सुबह और शाम के समय तेज ठंडी हवाएं चलने और घना कोहरा छाने की भी संभावना है।
- मौसम विभाग और जिला प्रशासन की ओर से नागरिकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। सुबह-शाम बाहर निकलने से पहले जरूरी सुरक्षा मानक अपनाने ृऔर गाड़ी चलाते हुए सतर्कता बरतने का निर्देश जारी किया गया है।
यह भी पढ़ें: Rajasthan News: जयपुर पुलिस का 'पार्टीबाजों' पर सख्त एक्शन, देर रात मौज-मस्ती करनेवालों की अब खैर नहीं!
IMD ने जारी किया भीषण शीतलहर का अलर्ट
भारतीय मौसम केंद्र की ओर से दी जानकारी के मुताबिक, आम तौर पर दिसंबर से फरवरी के दौरान उत्तर और मध्य भारत में चार से छह दिन तक शीतलहर की स्थिति रहती है। हालांकि, इस साल यह अवधि बढ़ती दिखाई दे रही है। खास तौर पर राजस्थान में इस बार भीषण शीतलहर वाले दिनों की संख्या ज्यादा हो सकती है। ठंडी हवाओं के कारण रात के तापमान में तीव्र गिरावट और सुबह की कोहरे की परत भी घनी होने की संभावना है। कई क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 5°C से नीचे पहुंच सकता है। शीतलहर के साथ ही कोहरे का भी अलर्ट जारी किया गया है।
यह भी पढ़ें: Rajasthan Weather Forecast: IMD का 8 जिलों के लिए येलो अलर्ट, बारिश और ठंड का डबल अटैक












Click it and Unblock the Notifications