Rajasthan: मालपुरा में धारा 144 लगाई, बाइक तेज गति से चलाने पर टोका-टोकी के बाद भड़की हिंसा
हिंसा के बाद टोंक कलेक्टर चिन्मयी गोपाल व एसपी राजर्षि राज मालपुरा पहुंचे। देर रात संभागीय आयुक्त व आईजी ने भी दौरा किया।

राजस्थान टोंक जिले के गांव मालपुरा में रविवार शाम को मामूली कहासुनी हिंसा में बदल गई। पत्थरबाजी हो गई। तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए इलाके में धारा 144 लागू करनी पड़ी है। कलेक्टर, एसपी व संभागीय-आईजी भी मौके पर पहुंचे हैं।
जानकारी के अनुसार रविवार को बाइक तेज गति से चलाने के कारण टोका-टोकी करने दो समुदायों के बच्चों के बीच कहासुनी हो गई थी। देखते ही देखते मामले ने तूल पकड़ लिया। दोनों पक्ष के लोगों ने एक-दूसरे पर पथराव कर दिया।
सूचना पाकर मालपुरा पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों के लोगों को काबू में करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। आरएसी के जवानों को भी मौके पर तैनात किया गया। पुलिस व आरएएसी के जवानों ने स्थिति को नियंत्रण में किया।
पत्थरबाजी में आरएएसी के दो कांस्टेबलों समेत कुल 19 लोगों के चोट आई। गंभीर रूप से घायल घायल एक कांस्टेबल व एक अन्य को मालपुरा सीएचसी में प्राथमिक उपचार देकर जयपुर रैफर करना पड़ा है।
हिंसा की सूचना पर टोंक जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल व एसपी राजर्षि राज और देर रात संभागीय आयुक्त व आईजी ने भी दौरा किया। मालपुरा पुलिस ने रातभर संदिग्धों घरों पर दबिश देकर 18 लोगों को पकड़ा है।












Click it and Unblock the Notifications