PM Modi in Rajasthan: भाजपा की जीत के लिए भारत-पाकिस्‍तान बॉर्डर पर गरजे पीएम मोदी, सुनिए क्‍या कहा?

PM Modi in Barmer: राजस्‍थान में बाड़मेर से अलग होकर बने नए सीमावर्ती जिले बालोतरा के बायतू में जनसभा को सम्‍बोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं गरीब के घर से आया हूं। माताओं-बहनों की समस्‍याएं अच्‍छी तरह से जानता हूं। माताओं- बहनों को इज्‍जत दिलाने के लिए करोड़ों शौचालय बनवाए। महिलाओं के नाम पर संपत्ति के लिए मोदी सरकार ने पीएम आवास योजना के घर का मालिकाना हक महिला के नाम किया। (वीडियो नीचे)

PM Modi addressed public meeting in Barmer

बायतू में भाजपा प्रत्‍याशियों के समर्थन में चुनावी रैली को सम्‍बोधित करते हुए पीएम मोदी ने कोरोना काल के बारे में कहा कि जब हर घर पर मौत मंडरा रही थी। कोरोना यमराज बनकर भटक रहा था। रोजी-रोटी कमाने बाहर करके गए वो भी लौटकर आ गए थे। कोई घर से बाहर नहीं निकलता था। आपका यह दर्द सुनी और समाधान किया। 80 करोड़ लोगों को निशुल्‍क अनाज देना शुरू किया। यह पुण्‍य का काम है। इसका श्रेय मोदी सरकार को नहीं बल्कि मतदाताओं को मिलेगा।

जल जीवन मिशन में पंजा हाथ मार लेता है। कांग्रेस के लोग आदतन मजबूर हैं। मैं दिल्‍ली से जो पैसा भेजता हूं। उसमें ये लोग कमीश्‍न खा लेते हैं। कांग्रेस के लोग पानी जैसे पुण्‍य के काम में पैसे कमाने का काम करता है। बाड़मेर-जैसलमेर के कई गांवों में काम भी नहीं हुआ और पैमेंट भी उठा लिया गया। धोखा देने वाली कांग्रेस को यहां एक भी पल सरकार में रहने का हक नहीं है। आप ही बताइए कि ऐसे लोग जाने चाहिए कि नहीं?

बायतू में पीएम मोदी की सभा के मायने

बायतू विधानसभा क्षेत्र में पीएम मोदी की चुनावी रैली होने की वजह है। एक तो यह कि बायतू मोदी सरकार में केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री व बाड़मेर-जैसलमेर के सांसद कैलाश चौधरी का जन्‍मस्‍थान है। इसके अलावा बायतू पश्चिमी राजस्‍थान का हिस्‍सा है। यहां होने वाली जनसभा से राजस्‍थान चुनाव में आस-पास की 10 सीटों पर असर पड़ेगा।

बता दें कि राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2018 में बाड़मेर और बालोतरा की सात सीटों में से महज एक सीट सिवाना में ही जीत दर्ज कर पाई थी। पश्चिमी राजस्‍थान की कई सीटों पर भाजपा बुरी तरह से हारी थी। जैसलमेर व पोकरण में भी कांग्रेस को जीत मिली थी।

पश्चिमी राजस्‍थान में कहां-कौन हारे

  • पिछले विधानसभा चुनाव में पोकरण सीट पर भाजपा के महंत प्रतापपुरी 872 वोट से चुनाव हार गए थे। इस बार फिर मैदान में हैं।
  • बाड़मेर सीट पर भाजपा के कर्नल सोनाराम चौधरी को कांग्रेस के मेवा राम जैन ने हरा दिया था। इस बार सोनाराम चौधरी कांग्रेस की टिकट पर गुड़ामालानी से चुनाव लड़ रहे हैं।
  • शिव सीट पर भी भाजपा हारी थी। कांग्रेस के अमीन खां जीते थे। इस बार शिव सीट पर भाजपा पंचकोणीय मुकाबले में फंसती नजर आ रही।
  • चौहटन सीट पर भाजपा के आदूराम मेघवाल को कांग्रेस के पदमा राम मेघवाल के सामने हार का सामना करना पड़ा था।
  • पचपदरा सीट पर भाजपा के कैलाश चौधरी मैदान में थे। कांग्रेस के हरीश चौधरी की जीत हुई थी।
  • बायतू सीट पर तो भाजपा तीसरे स्‍थान पर रही थी। बायतू में कांग्रेस व आरएलपी के बीच मुकाबला हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+