Naresh Meena: राजस्‍थान में जिस SDM को पड़ा थप्‍पड़ वो अब बनने वाले हैं IAS! नरेश मीणा की जेल से रिहाई मुश्किल

SDM Amit Kumar Naresh Meena Rajasthan: राजस्‍थान के टोंक जिले के देवली-उनियारा उपचुनाव 2024 में SDM अमित कुमार चौधरी और उनके थप्‍पड़ मारने वाले निर्दलीय नरेश मीणा फिर सुर्खियों में हैं। नरेश मीणा की जमानत याचिका खारिज हो गई। उन्‍हें अभी जेल में और रहना पड़ेगा जबकि एसडीएम अमित कुमार चौधरी आईएएस बनने वाले हैं।

अमित कुमार चौधरी एसडीएम ने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा 2023 की मुख्य परीक्षा पास कर ली। यूपीएससी का इंटरव्‍यू पास करते हैं तो अमित कुमार चौधरी आरएएस अधिकारी से आईएएस अधिकारी बन सकते हैं।

Rajasthan slapping case

बता दें कि टोंक जिले के देवली-उनियारा विधानसभा उपचुनाव 2024 में 13 नवंबर को मतदान हो रहा था। गांव समरवता में एसडीएम अमित कुमार चुनाव डयूटी में तैनात थे जबकि नरेश मीणा निर्दलीय प्रत्‍याशी थे। मतदान के दौरान किसी बात को लेकर अमित कुमार और नरेश मीणा के बीच कहासुनी हो गई, जिसमें नरेश मीणा ने अमित कुमार को थप्‍पड़ जड़ दिया।

एसडीएम थप्‍पड़कांड के बाद नरेश मीणा को अरेस्‍ट करके पुलिस ने 14 दिन की जेल भिजवाया। नरेश मीणा अभी भी जेल में हैं। जमानत नहीं मिली है। नरेश मीणा ने एसडीएम चौधरी पर मतदान के मामलों में अनुचित प्रभाव डालने का आरोप लगाया और फिर उन पर हमला किया।

अमित कुमार के पास बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी की डिग्री है। वे राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) में साल 2019 बैच के अधिकारी है। अब यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा और मुख्‍य परीक्षा पास कर ली। इंटरव्‍यू के लिए चयन किया गया है।

नरेश मीना की जमानत याचिका 7 दिसंबर को उनियारा एसीजेएम कोर्ट में पेश की गई थी। कोर्ट द्वारा इस याचिका को खारिज किए जाने का मतलब है कि नरेश अभी जेल में ही रहेंगे। गांव समरवता में उपचुनाव के मतदान वाले एसडीएम अमित कुमार चौधरी के थप्पड़ मारने के बाद नरेश मीणा पर आरोप हैं। समरवता गांव में हुई हिंसा के मामले में उनके साथ तीन दर्जन से अधिक लोग भी हिरासत में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+