Rajasthan SI Paper Leak: पूरे परिवार को बनाया थानेदार, एक ही जगह से 33 अभ्यर्थी बने सब इंस्पेक्टर
Sub Inspector Bharti Rajasthan Police: राजस्थान पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 2021 के पेपर लीक केस आए दिन चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं।
एसआई भर्ती टॉपर नरेश बिश्नोई समेत 15 ट्रेनी एसआई अरेस्ट किए जाने के बाद पता चला कि एक ही परिवार से कई लोग थानेदार भी बने हैं।

यह भी पढ़ें- Rajasthan: SI टॉपर नरेश समेत ये 50 'मुन्नाभाई' किस ट्रिक से बने थानेदार? अब ट्रेनिंग छोड़ भाग रहे
राजस्थान पेपर लीक केस की जांच कर रही एसओजी ने उस स्कूल के संचालक को भी अरेस्ट कर लिया, जहां से पेपर लीक हुआ और पेपर लीक करवाने वाले माफिया भी एसओजी की पकड़ में हैं।
राजस्थान पत्रिका की एक खबर के अनुसार एसओजी की जांच में सामने आया है कि सुरेश नाम के अभ्यर्थी ने माफिया से पेपर खरीदा था। उसने अपने भाई कमलेश को पेपर दिया, जिसके जरिए जालौर के रहने वाले इनके जीजा के पास पेपर पहुंचा।

यह भी पढ़ें- Naresh khilery: कौन है SI Topper नरेश बिश्नोई, जिसकी गिरफ्तारी के बाद खुला एसआई टॉपर बनने का राज
इनके अलावा सुरेश के मामा के लड़के, परिवार व रिश्तेदारी के दिनेश समेत कई लोगों में पेपर बांटा गया। एक ही परिवार व रिश्तेदारी के ये सारे अभ्यर्थी उप निरीक्षक बन गए थे। खबर तो यह भी है कि पेपर मिलने के बाद भी पेपर सॉल्व नहीं कर पाने पर इन्होंने डमी अभ्यर्थी की मदद भी ली।
उधर, जब राजस्थान एसआई भर्ती 2021 का परिणाम आया तब यह भी चर्चा रही कि एक ही जिले जालौर के 100 अभ्यर्थी एसआई बन गए। हालांकि बाद में जांच के दौरान पता चला कि जालौर-सांचौर से पास होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 100 नहीं बल्कि 33 है।

यह भी पढ़ें- Naresh Bishnoi Topper: राजस्थान सब इंस्पेक्टर भर्ती टॉपर समेत 15 ट्रेनी गिरफ्तार, 700 SI जाएगी की नौकरी!
अब राजस्थान में पेपर लीक माफिया जगदीश बिश्नोई के पकड़े जाने के बाद परत दर परत खुलती गई और एसओजी ने धांधली करके एसआई बने अभ्यर्थियों को बीच ट्रेनिंग से पकड़ लाई तो जालौर-सांचौर के वो 33 अभ्यर्थियों के चयन पर भी सवाल उठ रहे हैं।

एसओजी व एसआईजी चीफ एडीजी वीके सिंह कहते हैं कि राजस्थान एसआई भर्ती परीक्षा 2021 में जयपुर के हसनपुरा स्थित जिस निजी स्कूल से पेपर लीक हुआ, उसके संटर अधीक्षक को भी पकड़ लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications