राजस्थान: सरकारी स्कूल में 7 बच्चों की मौत के बाद चौंकाने वाला खुलासा, लेडी टीचर का वीडियो वायरल

राजस्थान के झालावाड़ जिले के मनोहरथाना इलाके के पिपलोदी के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा-कक्ष गिरने से सात बच्चों की मौत के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है, जो खुद संस्था प्रधान ने किया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पिपलोदी की प्रधानाध्यापिका मीना गर्ग ने बताया कि हादसा उस कक्षा कक्ष में हुआ जो जर्जर नहीं था बल्कि दो साल पहले ही उस कमरे की छत की मरम्मत का कार्य सरपंच द्वारा करवाया था।

Rajasthan School Tragedy

प्रधानाध्यापिका मीना गर्ग ने आगे बताया कि वह 25 जुलाई 2027 को सुबह साढ़े सात बजे स्कूल पहुंची थी। बच्चों को प्रार्थना के लिए एकत्रित किया, मगर बरामदा और चौगान (प्रार्थना स्थल) गीला हो रखा था। ऐसे में कमरे में ही प्रार्थना करवाई जा रही थी। वे खुद भी उसी कमरे में मौजूद थी। दूसरे कमरे में अन्य बच्चों को बुलाने के लिए गई इतने में ही कक्षा-कक्ष भरभराकर ढह गया और हादसा हो गया।

मीना गर्ग की मानें तो विद्यालय भवन जर्जर नहीं था। साल 2022-23 में ही छत की मरम्मत का कार्य करवाया गया था। कितने पैसे खर्च हुए? यह तो सरपंच ही जानते हैं। पूरे स्कूल भवन में सिर्फ दो कमरों में पानी टपकता है, जिन्हें ताला लगाकर बंद कर रखा है। उन कमरों में बच्चों को नहीं पढ़ाया जाता।

मीना गर्ग ने यह भी बताया कि वह नौ साल से इसी स्कूल में पढ़ा रही हैं। सभी बच्चों को अपने बच्चों की तरह मानती थी। हादसा उसी कक्षा-कक्ष में हुआ, जिसकी साल 2022-23 में मरम्मत करवाई गई थी। पूरा वाकया बयां करते करते मीना गर्ग रो पड़ीं।

झालावाड़ स्कूल में किन बच्चों की मौत?

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पिपलोदी झालावाड़ में 25 जुलाई 2025 की सुबह हुए हादसे में कुल सात बच्चों की मौत हो गई थी। मृत बच्चों में मीना और कान्हा दो सगे भाई-बहन थे। उनका एक ही चिता पर अंतिम संस्कार हुआ। एक बच्चा चार बहनों का इकलौता भाई था। मृत बच्चों में कार्तिक, प्रियंका, कुंदन, पायल व हरीश भी शामिल थे।

Rajasthan School Tragedy

पांच शिक्षक-छह अधिकारी निलंबित

झालावाड़ स्कूल हादसे के बाद नींद से जागे प्रशासन ने प्रशासन ने स्कूल के पाँच शिक्षकों और शिक्षा विभाग के छह अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।

-प्रधानाध्यापिका मीना गर्ग, शिक्षक जावेद अहमद, रामविलास लववंशी, कन्हैयालाल सुमन, बद्रीलाल लोधा।
-झालावाड़ जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) नरसो मीणा, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रमोद बालासोरिया, पूर्व मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर लोहार, मनोहर थाना पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी मनपसर प्रभुलाल कारपेंटर, तत्कालीन प्रारंभिक पंचायत शिक्षा अधिकारी राधेश्याम मीणा और समग्र शिक्षा झालावाड़ के सहायक अभियंता कैलाश चंद्र पाटोदिया।

संसद में भी गूंजी झालावाड़ हादसे की आवाज

झालावाड़ स्कूल हादसा मामला सोमवार को लोकसभा के मानसून में भी गूंजा। कई विपक्षी सांसद लोकसभा की वेल में आ गए। राजस्थान के नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल, उत्तर प्रदेश के नगीना से आजाद समाज पार्टी सांसद चंद्रशेखर आजाद ने लोकसभा से बाहर संसद परिसर में पोस्टर लेकर विरोध प्रदर्शन किया और झालावाड़ स्कूल की घटना हादसा नहीं हत्या बताया।

यह पढ़ें: राजस्थान सरकार का रक्षाबंधन तोहफा: आंगनबाड़ी बहनों को 501 रुपए और दो दिन फ्री बस यात्रा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+